विरोध करने पर युवक की हुई थी पिटाई, पुलिस उदासीन
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायभीमसेन में दबंगो द्वारा नाले की पुलिया का पाइप बंद कर देने के कारण गांव में पानी भरा है। दबंगो ने पाइप बंद का विरोध करने पर एक युवक की जमकर पिटाई की थी। मामले में पुलिस उदासीन बनी हुई है। उधर गांव में पानी भरा होने के कारण ग्रामीण परेशान है।
सराय भीमसेन ग्राम सभा में विगत दिवस लगातार हो रही भीषण बारिश के दौरान गांव के कुछ दबंगो ने जबरन नाले की पुलिया का पाइप बंद कर दिया था। इससे पानी का बहाव रूक गया था। उस समय सरायभीमसेन गांव निवासी राजकुमार पुत्र हीरालाल ने पुलिया का पाइप बंद करने का विरोध किया था। उसका कहना था कि पाइप बंद होने गांव जलमग्न हो जाएगा तथा ग्रामीण परेशान होंगे। साथ ही ग्रामीणो का कच्चा मकान भी धराशायी हो जाएगा। इसी बात पर दबंगो ने राजकुमार को पीटकर जख्मी कर दिया था। उसने घटना की शिकायत पुलिस से किया था। राजकुमार का कहना है कि मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उधर पुलिया का पाइप बंद होने के कारण गांव में भीषण जलभराव हो गया है। इससे ग्रामीणो का कच्चा मकान गिरने की कगार पर पहुंच गया है। साथ ही जलभराव के कारण ग्रामीणो को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें