



23 राज्यों के 750 पहलवानों ने लिया हिस्सा
अमेठी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित की गई राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बजरंगबली व भगवान गणेश भगवान की पूजा अर्चना के बाद हुआ। जिसका साक्षी गौरीगंज के कौहार स्थित सैनिक मैदान बना। जहां सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी के साथ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र त्रिपाठी और कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडा के सासंद बृजभूषण शरण सिंह मौजूद रहे।
गौरीगंज के काहौर स्थित सैनिक स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने आज एक बार फिर राहुल गांधी का नाम लिए बिना कहा कि जहां कभी राजनीति का दंगल होता था आज वहां खेल का आयोजन हो रहा है। प्रतियोगिता के उद्घाटन करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने ये भी कहा कि पहले जो लोग थे उन्होंने न तो अमेठी का भला किया और न ही खेल को बढावा देने का काम किया। स्मृति परोक्ष रूप से अमेठी के पूर्ववर्ती कांग्रेस सांसदों का हवाला दे रही थी। स्थानीय सांसद ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है उनके द्वारा लगातार खेल को बढावा देने का काम किया जा रहा है और खिलाड़ियों को मदद देने का काम सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि अमेठी सैनिक स्कूल की स्थापना प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से हुई है जिसके परिसर में आज कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा हैं। बता दें कि कुश्ती प्रतियोगिता में 23 राज्यों के 750 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके उदघाटन के मौके पर तोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता बजरंग पूनिया के अलावा फोगाट बहनें गीता और बबिता भी मौजूद थी।
बजरंग पुनिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं भी गांव से आया हूं ये भी गांव है़ तो कभी ये न सोचे की हमारे पास सुविधाओं की कमी है़। हम मेहनत करें क्योंकि मेहनत करने वाले की कभी हार नही होती। जरुर सफलता मिलेगी दिल लगाकर मेहनत करें और माता-पिता का सम्मान करें।
बबिता फोगाट ने मीडिया में दिए बयान में कहा कि हम देख रहे हैं कि आज का युवा नशे की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है़। मैं युवाओं से कहूंगी की प्रेणना लें बजरंग पुनिया जैसे लोगों से। मेहनत करें दिल जान लगाकर और देश और प्रदेश का नाम रोशन करें। ताकि जो बीमारी आए वो भी भाग जाए। क्योंकि खेल भी एक नशा है़।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































