अमेठी। अमेठी में आयोजित राष्टीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फायर ब्रॉड नेता गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर हमला बोला। प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कोई लड़ ले कोई अंतर नही पड़ेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी देखकर लगा कि शायद मोदी की सरकार न होती स्मृति ईरानी सांसद नही होती तो यहां विकास के नाम पर कुछ नही दिखता। उन्होंने कहा बरसो तक एक परिवार ने अमेठी का शोषण किया। अमेठी की जनता के दुःख-दर्द को मिटाने में विफल रहे। शुक्रवार को अमेठी पहुंचे गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मैंने तो यही देखा यहां कलेक्टर का ऑफिस, यहां मेडिकल सुपरिटेंडेंट का ऑफिस, डिस्ट्रिक्ट लेबल का अस्पताल नही वो विकास किस काम का? विकास के लिए जूझना पड़ता है़। आज स्मृति ईरानी ने सैनिक स्कूल भी खोला, अंतर्राष्टीय अंतर की कुश्ती प्रतियोगिता भी हो रही है़। उन्होंने कहा कि वैसे 2014 और 2019 में स्मृति ईरानी रजनैतिक दंगल कर चुकी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है़ कि उत्तर प्रदेश में 2022 में योगी की सरकार बनेगी। योगी के रहते कोई दंगाई सर नही उठा पाएगा। उन्होंने ये भी कहा कि यहां कोई जान काम नही आएगा। उन्होंने ये भी कहा कि चाहे जो भी हों उनकी एक भी फितरत नही चलेगी। जो भी दंगा करना चाहेगा योगी की सरकार उसे यहां से तुरंत बाहर करेगी। आपको बताते चलें कि अमेठी स्थित सैनिक विद्यालय कौहार परिसर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई राजनीतिक हस्तियों के मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन के साथ शुरू हुआ। प्रतियोगिता में कर्नाटक उड़ीसा हरियाणा सहित कई प्रांतों के पहलवान शामिल हुए हैं। केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी ने हरियाणा से चलकर आई भारतीय पहलवान बबीता फोगाट सहित अन्य पहलवानों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें