V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं: भाजयुमो

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता भारतवर्ष के मान सम्मान को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें वर्षगांठ को भाजपा युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में प्रेमा देवी इंस्टीटयूट आफ पैरामेडिल साइंस साहबगंज मार्किट, चण्दिकन रोड प्रतापगढ़ में स्वैच्छिक महारक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने भाजयुमो जिला पदाधिकारियो के साथ फीता काट कर किया। इसमें 71 यूनिट से अधिक शिविर में रक्तदान हुआ। वार्ड बाॅय के अनुसार अब तक के शिविर में भाजयुमो द्वारा वृहद रूप से रक्त डोनेट हुए नवयुवको का राष्ट्र प्रेम सेवा समर्पण है। जिलाध्यक्ष से बातचीत में उन्होने बताया कि लोककल्याणकारी नीतियो से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ एक मजबूत भारत की नीव रखने वाले हम सबके नेता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को उनके जीवन ध्येय की तरह ही 20 दिनो का सेवा और समर्पण अभियान विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। रक्तदान पर अपना विचार रखते हुए कहा कि सनातन धर्म में दान को महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होने रक्तदान करने आये सभी युवा साथियो का आभार प्रकट करते हुए सम्मानित किया एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में महामंत्री सुजीत पांडेय, नितीश श्रीवास्तव, सुभाष मिश्रा, विक्रम सिंह, मनोज यादव, अवनीश कुमार, अश्विन शुक्ला, कुमुद त्रिपाठी, अर्पित तिवारी, सुनील सरोज, शैलेश कुमार, गिरीश गोलू पांडेय मदन पाल, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, हवन गुप्ता, अभिनव तिवारी, रोशन सिंह, विकास आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। राष्ट्र सेवा और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित देश के सर्वप्रिय नेता भारतवर्ष के मान सम्मान को बढ़ाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें वर्षगांठ को भाजपा युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के आवाहन पर सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में प्रेमा देवी इंस्टीटयूट आफ पैरामेडिल साइंस साहबगंज मार्किट, चण्दिकन रोड प्रतापगढ़ में स्वैच्छिक महारक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह ने भाजयुमो जिला पदाधिकारियो के साथ फीता काट कर किया। इसमें 71 यूनिट से अधिक शिविर में रक्तदान हुआ। वार्ड बाॅय के अनुसार अब तक के शिविर में भाजयुमो द्वारा वृहद रूप से रक्त डोनेट हुए नवयुवको का राष्ट्र प्रेम सेवा समर्पण है। जिलाध्यक्ष से बातचीत में उन्होने बताया कि लोककल्याणकारी नीतियो से वंचित वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ एक मजबूत भारत की नीव रखने वाले हम सबके नेता प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को उनके जीवन ध्येय की तरह ही 20 दिनो का सेवा और समर्पण अभियान विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक चलाया जाएगा। रक्तदान पर अपना विचार रखते हुए कहा कि सनातन धर्म में दान को महत्वपूर्ण माना गया है। उन्होने रक्तदान करने आये सभी युवा साथियो का आभार प्रकट करते हुए सम्मानित किया एवं धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में महामंत्री सुजीत पांडेय, नितीश श्रीवास्तव, सुभाष मिश्रा, विक्रम सिंह, मनोज यादव, अवनीश कुमार, अश्विन शुक्ला, कुमुद त्रिपाठी, अर्पित तिवारी, सुनील सरोज, शैलेश कुमार, गिरीश गोलू पांडेय मदन पाल, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, हवन गुप्ता, अभिनव तिवारी, रोशन सिंह, विकास आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment