V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पुलिया का पाइप बंद करने से रोकने पर अधेड़ को पीटा, दी धमकी

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायभीमसेन में पुलिया का पाइप बंद करने से मना करने पर कुछ लोगो ने एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया। बचाव को पहुंचे तो परिजनो को भी पीटा तथा जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय भीमेसन गांव निवासी राजकुमार पुत्र हीरालाल आज सुबह करीब सात बजे खेत की तरफ शौच करने जा रहा था। गांव में नाले की पुलिया के पास पानी का निकास था। पानी का बहाव रोकने के लिए गांव के कुछ लोग पुलिया का पाइप बंद कर रहे थे। राजकुमार ने पाइप बंद करने से रोकते हुए कहा कि इससे गांव में भरा बारिश का पानी नहीं निकल पाएगा। इससे कई मकान धराशायी हो जाएंगे। इसी बात पर आधा दर्जन लोगो ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। उसके परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हे भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायभीमसेन में पुलिया का पाइप बंद करने से मना करने पर कुछ लोगो ने एक अधेड़ को पीटकर जख्मी कर दिया। बचाव को पहुंचे तो परिजनो को भी पीटा तथा जानलेवा धमकी दी। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। सराय भीमेसन गांव निवासी राजकुमार पुत्र हीरालाल आज सुबह करीब सात बजे खेत की तरफ शौच करने जा रहा था। गांव में नाले की पुलिया के पास पानी का निकास था। पानी का बहाव रोकने के लिए गांव के कुछ लोग पुलिया का पाइप बंद कर रहे थे। राजकुमार ने पाइप बंद करने से रोकते हुए कहा कि इससे गांव में भरा बारिश का पानी नहीं निकल पाएगा। इससे कई मकान धराशायी हो जाएंगे। इसी बात पर आधा दर्जन लोगो ने राजकुमार को पीटना शुरू कर दिया। उसके परिजन बचाने पहुंचे तो उन्हे भी पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

Leave a Comment