अयोध्या। फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या के अध्यक्ष सुशील चौबे की देखरेख में कोरोना महामारी से बचाव के लिये सोमवार को चौथे दिन वकालत खाना के प्रांगण में आयोजित कैंप में 250 अधिवक्ताओं को पहली व दूसरी डोज लगाई गई। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजीव पांडे व पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र व सूर्य लाल के सहयोग से 450 अधिवक्ताओं का पंजीयन किया गया था। इसी के बाद मेडिकल कॉलेज के स्टाफ नर्स व कर्मियों ने 143 प्रथम डोज व 107 दूसरी डोज सहित 250 अधिवक्ताओं को कोविड-19 के बचाव के लिए वैक्सीन लगाया गया । इस मौके पर महिला अधिवक्ता के अलावा सिविल कोर्ट के कर्मियों व अधिवक्ताओं का भी सुबह से शाम तक भारी संख्या में जमावड़ा लगा रहा। मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर की स्थापना अजमेरी खान के नेतृत्व में कालेज के अन्य कर्मियों जितेंद्र सिंह अनुपम यादव आनंद सिंह अल्पना वर्मा आदि शामिल थे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































