V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

डंफर की चपेट में आने से आरपीएफ के दो जवानों की दर्दनाक मौत

गिट्टी गिराने वाले डंपर पीछे की तरफ चल रहा था अंधेरे के कारण हुआ हादसा
पूरा बाजार – अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास बने रेलवे गेट नंबर 101 सी के पास मिट्टी गिराने वाले डंपर के नीचे दबकर दो आरपीएफ के जवानों की दर्दनाक मौत हो गई । रेलवे के गेट नंबर 101 सी पर कार्यरत जग दयाल ने बताया अगस्त की 10 दिसंबर की बीती रात में भोर में लगभग 4 बजे मिट्टी गिराने वाले डंफर आया आगे डंफर मुडने की जगह ना होने के कारण डम्फर पीछे की तरफ  चल रहा था अंधेरा होने के कारण दोनों जवान रेलवे ट्रैक के किनारे डंफर  के पिछले हिस्से में दब गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए आरपीएफ के 2 जवानों के मौत की सूचना मिलते ही  आरपीएफ के सी ओ और इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय मौके  पहुंच गए और रात में ही गंभीर रूप से घायल जवानों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए जहां चिकित्सकों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया ।आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय  ने बताया कि मृतकों में हेड कांबल  सूर्यनाथ  प्रजापति 44 वर्ष पुत्र मोहित प्रजापति ग्राम मडोही पोस्ट मदिया पार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ तथा राय साहब यादव 45 वर्ष पुत्र राम शिरोमणि यादव ग्राम गाजीपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर के निवासी थे  आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है सामानों की सुरक्षा के लिए दोनों जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था रात में गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान अंधेरा होने के कारण डंफर की चपेट में आ गए और दर्दनाक मौत हो गई मृतकों के घर वालों को सूचित कर दिया गया है घरवाले शीघ्र पहुंचने वाले हैं।  सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन बिल्हर घाट पर रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है  सामानो की सुरक्षा में जवानों की तैनाती की गई थी जहां ग्राम नारा के पास बनी रेलवे फटकी नंबर 101 सी के पास  डंपर के नीचे दब जाने से दो आरपीएफ जवानों की मौत हो गई है विभाग द्वारा तहरीर मिल गई है शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ड्राइवर और डंफर पुलिस के कब्जे में है  थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया की  डंपर नंबर एच आर 69 डी 6859 को   पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है  स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते रेलवे गेट 101सी पर तैनात कर्मचारी द्वारा विभाग को सूचना दी जाती तो मृतकों को बचाया जा सकता था समाचार लिखे जाने तक एफआई आर दर्ज नहीं हो पाई थी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
गिट्टी गिराने वाले डंपर पीछे की तरफ चल रहा था अंधेरे के कारण हुआ हादसा
पूरा बाजार – अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम नारा के पास बने रेलवे गेट नंबर 101 सी के पास मिट्टी गिराने वाले डंपर के नीचे दबकर दो आरपीएफ के जवानों की दर्दनाक मौत हो गई । रेलवे के गेट नंबर 101 सी पर कार्यरत जग दयाल ने बताया अगस्त की 10 दिसंबर की बीती रात में भोर में लगभग 4 बजे मिट्टी गिराने वाले डंफर आया आगे डंफर मुडने की जगह ना होने के कारण डम्फर पीछे की तरफ  चल रहा था अंधेरा होने के कारण दोनों जवान रेलवे ट्रैक के किनारे डंफर  के पिछले हिस्से में दब गए दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय चौकी प्रभारी पूरा बाजार मनजीत सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए आरपीएफ के 2 जवानों के मौत की सूचना मिलते ही  आरपीएफ के सी ओ और इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय मौके  पहुंच गए और रात में ही गंभीर रूप से घायल जवानों को लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए जहां चिकित्सकों ने दोनों जवानों को मृत घोषित कर दिया ।आरपीएफ के इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय  ने बताया कि मृतकों में हेड कांबल  सूर्यनाथ  प्रजापति 44 वर्ष पुत्र मोहित प्रजापति ग्राम मडोही पोस्ट मदिया पार थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़ तथा राय साहब यादव 45 वर्ष पुत्र राम शिरोमणि यादव ग्राम गाजीपुर थाना मड़ियाहूं जिला जौनपुर के निवासी थे  आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार राय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है सामानों की सुरक्षा के लिए दोनों जवानों को ड्यूटी पर लगाया गया था रात में गश्त के दौरान ड्यूटी पर तैनात दोनों जवान अंधेरा होने के कारण डंफर की चपेट में आ गए और दर्दनाक मौत हो गई मृतकों के घर वालों को सूचित कर दिया गया है घरवाले शीघ्र पहुंचने वाले हैं।  सीओ सदर आरके चतुर्वेदी ने बताया कि रेलवे स्टेशन बिल्हर घाट पर रेलवे का निर्माण कार्य चल रहा है  सामानो की सुरक्षा में जवानों की तैनाती की गई थी जहां ग्राम नारा के पास बनी रेलवे फटकी नंबर 101 सी के पास  डंपर के नीचे दब जाने से दो आरपीएफ जवानों की मौत हो गई है विभाग द्वारा तहरीर मिल गई है शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम के आधार पर एफ आई आर दर्ज कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी ड्राइवर और डंफर पुलिस के कब्जे में है  थानाध्यक्ष महाराजगंज वीरेंद्र कुमार राय ने बताया की  डंपर नंबर एच आर 69 डी 6859 को   पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है  स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि समय रहते रेलवे गेट 101सी पर तैनात कर्मचारी द्वारा विभाग को सूचना दी जाती तो मृतकों को बचाया जा सकता था समाचार लिखे जाने तक एफआई आर दर्ज नहीं हो पाई थी।

Leave a Comment