V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बिजेन्द्र बने भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष

अयोध्या। भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल को बनाया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने उनका चयन किया है। बिजेन्द्र जायसवाल के महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर सांसद लल्लू सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। पार्टी राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। महानगर पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि 14 तारीख भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। समाज के हर वर्ग में पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उत्साह है। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह, शैलेन्द्रर कोरी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा, अरुण तिवारी शामिल रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। भाजपा महानगर पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल को बनाया गया है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने उनका चयन किया है। बिजेन्द्र जायसवाल के महानगर पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर सांसद लल्लू सिंह ने माला पहनाकर स्वागत किया। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। पार्टी राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराती है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति को प्रदान किया गया है। महानगर पिछड़ा मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष बिजेन्द्र जायसवाल ने कहा कि 14 तारीख भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जायेगी। समाज के हर वर्ग में पार्टी की नीतियों व सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर उत्साह है। सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाना प्राथमिकता होगी। बधाई देने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या मंडल के प्रभारी दिवाकर सिंह, शैलेन्द्रर कोरी, आलोक द्विवेदी, रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, नंद कुमार सिंह, दिव्य प्रकाश तिवारी, दिनेश मिश्रा, अरुण तिवारी शामिल रहे।

Leave a Comment