जाना बाजार – अयोध्या। खपराडीह रियासत के राजकुंवर ने अपने सीहीपुर फार्म हाउस पर क्षेत्रीय पत्रकारों को अंग वस्त्र और कलम प्रदान कर शुक्रवार को सम्मानित किया । इस दौरान पत्रकारों के साथ राजकुंवर ने राजनीतिक चर्चा भी किया । खपराडीह रियासत के राजकुमार अभिमन्यु प्रताप सिंह ने सीहीपुर फार्म हाउस पर एक प्रेस वार्ता भी किया । जिसमें हैदरगंज और जाना बाजार सहित क्षेत्रों के पत्रकार शामिल रहे । प्रेस वार्ता के दौरान राजकुंवर अभिमन्यु प्रताप सिंह ने समाज में फैली सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक और राजनैतिक बिंदु पर चर्चा किया । उन्होंने बताया कि उनके बाबा स्वर्गीय राजा लाल अखंड प्रताप सिंह 1962 में बीकापुर विधानसभा से विधायक चुने गए थे । उस समय की तत्कालीन मुख्यमंत्री सुचेता कृपलानी से जनता की मांग पर हैदरगंज से चौरे मार्ग के निर्माण की बात करने के उपरांत सड़क निर्माण ना होने पर अपने विधायक पद से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था । आगामी चुनाव में उन्हें पार्टी द्वारा टिकट दे दिया जिसको लौटाकर आजीवन चुनाव ना लड़ने की शपथ लिया था । जिसके उपरांत 1991 में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के कहने पर हमारे पिता कुंवर आनंद सिंह बीकापुर विधानसभा से चुनाव मैदान में उतरे । इस दौरान राम मंदिर लहर होने के बावजूद भी दूसरे स्थान पर रहे । जिसके चलते जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान हो सके इसके लिए जनता के सुख दुख में हमेशा हमारा राज परिवार शामिल रहा है जिस को कायम रखने के लिए हमने भी कदम बढ़ाया है अभी किसी भी राजनीतिक पार्टी से मैदान में उतरने की कोई मंशा नहीं है । प्रेस कॉन्फ्रेंस के उपरांत कुंवर अभिमन्यु सिंह ने पत्रकारों को अंग वस्त्र और कलम प्रदान कर सम्मानित किया । इस दौरान बिंदेश्वर मिश्रा, राजेश वर्मा, राकेश मिश्रा, शेर बहादुर शेर , प्रदीप , देवेंद्र तिवारी , आरपी दूबे रामजी दूबे देवेंद्र तिवारी , भास्कर तिवारी , राजकुमार पांडेय , दिनेश यादव , गंगाराम संजय सिंह सहित पत्रकार और संभ्रांत लोग शामिल रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें