ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने चार को पकड़ा,पुलिस कर रही पूछताछ
बीकापुर – अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र में हिंदुओं को धर्म परिवर्तन करवाने में लगे लोगों का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग जेरुआ ग्राम सभा में पहुंचकर इसाई धर्म का प्रार्थना करवा कर प्रचार-प्रसार करने में लगे थे तभी हिंदू देवी देवताओं को अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करने पर जागरूक लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देकर जानकारी ग्रामीणों द्वारा दिए जाने पर अलग-अलग गांव से आए चार व्यक्ति बेचू राम पुत्र विंध्या निवासी जगदीशपुर, बृजेश कुमार पुत्र देवीदीन निवासी चक्रसेनपुर, गया राम पुत्र रामेश्वर निवासी मलेथूकनक ,आसाराम पुत्र संतु निवासी जेरुआ को कोतवाली में लाकर स्थानीय पुलिस पूछताछ कर रही है । ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि इसाई धर्म में समानता एवं धर्म को बड़ा बताते हुए गरीब लोगों को रुपया पैसा देने की लालच के साथ बेरोजगारों को नौकरी आदि का झांसा देकर धर्म परिवर्तन करवाते हैं लोगों के घरों में जाकर उन्हें प्रलोभन देने के साथ हिंदू देवी देवताओं के चित्र को पैरों तले कुचल कर अपमानित करते हुए ईसाई धर्म में आस्था रखने पर विश्वास दिलाते हैं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करने आए चारों लोगों की जड़े काफी गहरी हैं इनको कुछ चुनिंदा लोगों का वरदहस्त प्राप्त है लेकिन पुलिस की पकड़ मैं आने पर दूध का दूध और पानी का पानी होने पर ग्रामीणों ने विश्वास व्यक्त किया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































