V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पंचायत सहायक भर्ती की सूची ब्लाक पर चस्पा होने का विरोध

मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल सहित अधिकारियों से हुई इसकी शिकायत
जाना बाजार – अयोध्या। विकासखंड तारुन की ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक भर्ती की सूची ब्लाक पर चस्पा होने के उपरांत विरोध भी उत्पन्न हो गया है विरोध कोरोना काल में मृतक हुए लोगों के आश्रित भी शामिल हैं । तो दूसरी तरफ आवेदन की तिथि के उपरांत भी आवेदन होने को लेकर नियुक्त किए जाने का भी विरोध हो रहा है । विकासखंड तारुन की ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक भर्ती की प्रक्रिया के उपरांत शुक्रवार को मेरिट लिस्ट तारुन ब्लॉक परिसर में चस्पा किया गया है । जिसकी जानकारी होते ही ग्राम सभा कांधरपुर निवासी मनमोहन निषाद पुत्र स्वर्गीय रामदत्त निषाद ने विरोध करते हुए खंड विकास अधिकारी तारुन, जिलाधिकारी अयोध्या, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से शिकायती पोर्टल के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक द्वारा चस्पा किए गए लिस्ट में उन्हें वरियता सूची में नहीं डाला गया जबकि शासनादेश है कि कोरोना काल में मृतक हुए लोगों के मृतक आश्रित को पंचायत सहायक भर्ती में प्रथम वरीयता मिलेगी । परंतु ब्लॉक द्वारा लगाई गई लिस्ट में उसे इसका लाभ नहीं मिला । जबकि उसके पिता की मृत्यु कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी । विकास खंड अधिकारी तारुन सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड काल में मृतक हुए लोगों के आश्रितों को वरीयता रहेगी । परंतु ग्राम सभा में अगर सामान्य सीट है तो वहां पर सामान्य लोगों को वरीयता मिलेगी । अगर बैकवर्ड है तो बैकवर्ड और अगर एससी सीट है तो एससी को ही वरीयता प्रदान की जाएगी । वहीं दूसरी तरफ रौहारी ग्राम सभा में भोला प्रसाद वर्मा ने आवेदन तिथि के उपरांत भी आवेदन लेकर जारी सूची में धांधली  ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल सहित अधिकारियों से इसकी शिकायत किया है  ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल सहित अधिकारियों से हुई इसकी शिकायत
जाना बाजार – अयोध्या। विकासखंड तारुन की ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक भर्ती की सूची ब्लाक पर चस्पा होने के उपरांत विरोध भी उत्पन्न हो गया है विरोध कोरोना काल में मृतक हुए लोगों के आश्रित भी शामिल हैं । तो दूसरी तरफ आवेदन की तिथि के उपरांत भी आवेदन होने को लेकर नियुक्त किए जाने का भी विरोध हो रहा है । विकासखंड तारुन की ग्राम सभाओं में पंचायत सहायक भर्ती की प्रक्रिया के उपरांत शुक्रवार को मेरिट लिस्ट तारुन ब्लॉक परिसर में चस्पा किया गया है । जिसकी जानकारी होते ही ग्राम सभा कांधरपुर निवासी मनमोहन निषाद पुत्र स्वर्गीय रामदत्त निषाद ने विरोध करते हुए खंड विकास अधिकारी तारुन, जिलाधिकारी अयोध्या, प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन सहित मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश से शिकायती पोर्टल के माध्यम से शिकायत करते हुए बताया कि ब्लॉक द्वारा चस्पा किए गए लिस्ट में उन्हें वरियता सूची में नहीं डाला गया जबकि शासनादेश है कि कोरोना काल में मृतक हुए लोगों के मृतक आश्रित को पंचायत सहायक भर्ती में प्रथम वरीयता मिलेगी । परंतु ब्लॉक द्वारा लगाई गई लिस्ट में उसे इसका लाभ नहीं मिला । जबकि उसके पिता की मृत्यु कोरोना काल में कोरोना संक्रमण के चलते हुई थी । विकास खंड अधिकारी तारुन सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कोविड काल में मृतक हुए लोगों के आश्रितों को वरीयता रहेगी । परंतु ग्राम सभा में अगर सामान्य सीट है तो वहां पर सामान्य लोगों को वरीयता मिलेगी । अगर बैकवर्ड है तो बैकवर्ड और अगर एससी सीट है तो एससी को ही वरीयता प्रदान की जाएगी । वहीं दूसरी तरफ रौहारी ग्राम सभा में भोला प्रसाद वर्मा ने आवेदन तिथि के उपरांत भी आवेदन लेकर जारी सूची में धांधली  ग्राम सचिव और ग्राम प्रधान द्वारा किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के शिकायती पोर्टल सहित अधिकारियों से इसकी शिकायत किया है  ।

Leave a Comment