अयोध्या । अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव का काम 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर की नींव की 44 लेयर ढाली जा चुकी हैं। अभी तकरीबन एक मीटर नींव की ढलाई और की जानी है। कुल 48 लेयर ढाली जानी हैं। चार लेयर की ढलाई अभी और होनी है। इस समय नींव निर्माण के साथ-साथ नींव के किनारे वाले हिस्सों को मिट्टी से भरा जा रहा है। कार्यदायी संस्था की निगरानी में ये कार्य चल रहा है। शेष चार लेयर की ढलाई होने के साथ ही 20 सितंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि अभी एक मीटर नींव की फिलिग की जानी है। शेष कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने सात से दस दिन में इसके पूरा होने की बात कही। कुल 40 फीट नींव की फिलिग होनी थी, अधिकांश हिस्सों में सीमेंट, पत्थर की गिट्टी व पाउडर, कोयले की राख के मिक्स मैटेरियल से फिलिग की जा चुकी है। 12 इंच मोटी नींव की एक लेयर ढाली जा रही है, इस पर वाइब्रो रोलर चलाकर इसे दो इंच तक दबाया जाता है। इसके बाद लेयर की मोटाई दस इंच ही बचती है। अक्टूबर माह से प्लिथ (प्रतिष्ठान) निर्माण शुरू होगा। प्रतिष्ठान पर पत्थरों को बिछाया जाएगा। इसके लिए पत्थरों की तराशी भी शुरू हो गई है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

राम मंदिर की नींव का निर्माण 20 सितंबर तक होगा पूरा
अयोध्या । अयोध्या में श्रीराम मंदिर की नींव का काम 20 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। राम मंदिर की नींव की 44 लेयर ढाली जा चुकी हैं। अभी तकरीबन एक मीटर नींव की ढलाई और की जानी है। कुल 48 लेयर ढाली जानी हैं। चार लेयर की ढलाई अभी और होनी है। इस समय नींव निर्माण के साथ-साथ नींव के किनारे वाले हिस्सों को मिट्टी से भरा जा रहा है। कार्यदायी संस्था की निगरानी में ये कार्य चल रहा है। शेष चार लेयर की ढलाई होने के साथ ही 20 सितंबर तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डाक्टर अनिल मिश्र ने बताया कि अभी एक मीटर नींव की फिलिग की जानी है। शेष कार्य पूरा हो गया है। उन्होंने सात से दस दिन में इसके पूरा होने की बात कही। कुल 40 फीट नींव की फिलिग होनी थी, अधिकांश हिस्सों में सीमेंट, पत्थर की गिट्टी व पाउडर, कोयले की राख के मिक्स मैटेरियल से फिलिग की जा चुकी है। 12 इंच मोटी नींव की एक लेयर ढाली जा रही है, इस पर वाइब्रो रोलर चलाकर इसे दो इंच तक दबाया जाता है। इसके बाद लेयर की मोटाई दस इंच ही बचती है। अक्टूबर माह से प्लिथ (प्रतिष्ठान) निर्माण शुरू होगा। प्रतिष्ठान पर पत्थरों को बिछाया जाएगा। इसके लिए पत्थरों की तराशी भी शुरू हो गई है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें