प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ए.के. श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कुल 3396 सैम्पल टेस्ट किये गये जिसमें 0 पोजिटिव पाये गये और 1 एक्टिव मामले है जो होम आइसोलेशन में है। आज जनपद में 45 स्थानो पर कोविड 19 टीकाकरण कराया गया। जिसमें 18 वर्ष से उपर लोगो का प्रथम डोज 24802 द्वितीय डोज 3238 कुल 31640 व्यक्तियो का टीकाकरण किया गया। शनिवार के दिन ब्लाक स्तरीय सामु./प्रा.स्वा. केन्द्रो एवं अन्य वैक्सीनेशन केन्द्रो पर केवल द्वितीय डोज लगायी जायेगी इसी तरह 7 से 16 सितम्बर तक घर घर सर्वे कार्यक्रम चलाया जा रहा जिसमें आज तक 248868 घरो का भ्रमण किया जा चुका है। भ्रमण के दौरान 607 गर्भवती महिलाएं, 956 (0-2) वर्ष तक के बच्चे जो टीकाकरण से वंचित थे, की सूची तैयार की गई है। 45 वर्ष से अधिक 20410 व्यक्तियो जो कोविड 19 टीकाकरण से वंचित थे की सूची बनाकर सभी को टीकाकरण हेतु संदर्भित किया गया। 276 लक्षणयुक्त व्यक्तियो को चिन्हित किया गया जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है एवं यथा संभाव आवश्यकता अनुसार जांच एवं उपचार कराया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें