कांग्रेसी नेता ने अनिश्चित कालीन धरना की दी चेतावनी
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस प्रतापगढ़ विधान सभा डा. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में ग्राम नरहरपुर, औरंगाबाद, पूरबपट्टी, लाखीपुर, शिवपुर, गंगापुर, पीठापुर, सरायशंकर, डुहिया, भनईपुर, अमिलहा, चन्दीपुर के निवासीगण द्वारा नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी का घेराव कर ज्ञापन दिया। ज्ञापन में प्रयागराज अयोध्या राजमार्ग पर पहुंचने के लिए रेलवे के पिलर संख्या 85/8 एवं 85/9 के मध्य रेलवे लाइन को पार करने के लिए अण्डरपास बनाये जाने की मांग की गई। डा. त्रिपाठी ने जिलाधिकारी से कहा कि यदि 10 दिनां में कार्यवाही नहीं की गई तो ग्रामवासियो की बड़ी संख्या के साथ जिलाधिकारी आवास के सामने अनिश्चित कालीन धरना व प्रदर्शन किया जाएगा। डा. त्रिपाठी ने बताया कि प्रयागराज फैजाबाद राजमार्ग पर नरहरपुर से मिश्रौली अमेठी तक के लिए पीडब्लूडी द्वारा सड़क बनाई गई है। जिसका उद्घाटन तत्कालीन राज्यपाल मोतीलाल बोरा द्वारा किया गया था। जिसकी उपयोगिता रेलवे लाइन पर क्रासिंग न होने के कारण समाप्त हो गई है। किसी भी विशेष स्थिति में रेलवे क्रास करके एम्बुलेन्स नहीं जा पाती है, लड़की की शदी में बारात पैदल ही जाती है। यहां तक कि उक्त गांवो में लड़के या लड़की का रिस्ता आवागमन न होने के कारण नहीं हो पाता है। डा. त्रिपाठी ने बताया कि यदि उक्त स्थान पर अण्डरपास नहीं बनाया जाता तो उससे प्रभावित लगभग 50 गांव के लोग आगामी विधान सभा चुनाव में प्रतिभाग नहीं करेंगे और न ही अपने मतो का ही उपयोग करेंगे। इस अवसर पर आलोक चतुर्वेदी, वंश प्रकाश सिंह, राज किशोर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, रमेश सिंह, अखिलेन्द्र विक्रम सिंह, सुबेदार यादव, विकास सिंह, अभिषेक ओझा, आशुतोष तिवारी, विकास शुक्ला, मोनू मिश्रा, संजय कुमार, नितेश मिश्रा आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें