सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव रायपुर तियाई में रंजिश के चलते पड़ोस गांव के कुछ लोगो ने युवक को जाति सूचक गाली देते हुए जमकर पीटा। साथ ही जानलेवा धमकी दी। पुलिस ने सीओ की फटकार पर मारपीट, धमकी एवं दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज किया। रायपुर तियाई गांव निवासी शंकर सरोज पुत्र जगन्नाथ सरोज ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि बीती 22 अगस्त की रात करीब 8 बजे रंजिशा के चलते पड़ोस में स्थित गांव रायपुर भगदारा निवासी विजय मौर्य, राकेश मौर्य, विनोद मौर्य एवं सुभाष मौर्य ने जाति सूचक गाली देना शुरू कर दिया। गाली का विरोध करने पर जमकर पिटाई की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की तहरीर स्थानीय पुलिस को दिया मगर जांच के नाम पर कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने सीओ जगमोहन से मिलकर लिखित शिकायत की। सीओ की फटकार पर पुलिस ने विजय मौर्य समेत चार के खिलाफ गाली गलौज मारपीट, जानलेवा धमकी एवं दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें