परिजनो ने मृतक को बताया विक्षिप्त
सगरासुंदरपुर (नि.सं.)। लालगंज कोतवाली अंतर्गत गांव कौशिल्यापुर में आज सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका हुआ बरामद हुआ। परिजन मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए उसके द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जता रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। कौशिल्यापुर गांव निवासी छोटेलाल सरोज पुत्र स्व. बाबूलाल सरोज का शव आज सुबह दरवाजे पर स्थित नीम के पेड़ की डाल से लटका हुआ था। उसकी बहू गुड्डा देवी सोकर उठी तो बाहर निकली। उसने ससुर का शव पेड़ से लटका देखा तो चीखने लगी। इससे तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साथ ही शव को नीचे उतरवाया। मृतक का इकलौता बेटा जगतपाल दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी दोनो बेटियो की शादी हो चुकी है जो अपनी ससुराल में है। परिजनो का कहना है कि मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मृतक के छोटे भाई एवं परिजनो ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जतायी है। पुलिस ने शव का पंचनामा करके अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें