V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बने संतोष, बधाइयों का तांता

प्रतापगढ़ I जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रानीगंज विधानसभा के मंडल प्रभारी संतोष कुमार मिश्र को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मंगलवार को देर शाम हुई घोषणा में संतोष मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलते ही शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया। भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा, गिरधारी सिंह, राय साहब सिंह, अजय सिंह, अजय पाण्डेय,  हिमांशु सिंह, आशुतोष सिंह, सूरज सिंह, गिरीश पाण्डेय सहित कई लोगों ने श्री मिश्र के आवास  पर आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इसी तरह काशी तिवारी, बालकृष्ण पाण्डेय, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव अनुराग मिश्रा, रविंद्र पटेल एवं सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने भी श्री मिश्र के मनोनयन पर प्रसन्नता जताई है। शेष नारायण मिश्र, सदर मंडल अध्यक्ष महावीर पाल, मुनीश्वर दत्त महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमन मिश्रा ,भाजपा नेता राकेश सिंह, आनंद पाण्डेय एडवोकेट, अभिनव सिंह ने भी श्री मिश्र के मनोनयन को पर खुशियां जताई है। एक अन्य समाचार के अनुसार रानीगंज विधानसभा में भी खुशियां मनाई गई, जिसमें विवेक शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष रानीगंज, राजमणि तिवारी एवं विजय मिश्रा ने मिठाई बांटकर संतोष मिश्र के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। इसी तरह कचहरी परिसर में दिवाकर सिंह एडवोकेट, प्रमोद दुबे एडवोकेट,  लक्ष्मीकांत, अजय त्रिपाठी एडवोकेट, श्रीमती अक्षरा पाण्डेय एडवोकेट सहित कई अधिवक्ताओं ने संतोष मिश्र को एक मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कुमार मिश्र का जिले में प्रतिष्ठित व्यवसाई के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में लोगों के बीच सम्मान है। उनके मनोनयन को लेकर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह  है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ I जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रानीगंज विधानसभा के मंडल प्रभारी संतोष कुमार मिश्र को भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया। मंगलवार को देर शाम हुई घोषणा में संतोष मिश्रा को प्रदेश कार्यकारिणी में जगह मिलते ही शुभचिंतकों द्वारा बधाई देने का तांता लग गया। भाजपा नेता राजा अनिल प्रताप सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा, गिरधारी सिंह, राय साहब सिंह, अजय सिंह, अजय पाण्डेय,  हिमांशु सिंह, आशुतोष सिंह, सूरज सिंह, गिरीश पाण्डेय सहित कई लोगों ने श्री मिश्र के आवास  पर आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इसी तरह काशी तिवारी, बालकृष्ण पाण्डेय, जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव अनुराग मिश्रा, रविंद्र पटेल एवं सर्वेंद्र प्रताप सिंह ने भी श्री मिश्र के मनोनयन पर प्रसन्नता जताई है। शेष नारायण मिश्र, सदर मंडल अध्यक्ष महावीर पाल, मुनीश्वर दत्त महाविद्यालय के प्रबंधक प्रमन मिश्रा ,भाजपा नेता राकेश सिंह, आनंद पाण्डेय एडवोकेट, अभिनव सिंह ने भी श्री मिश्र के मनोनयन को पर खुशियां जताई है। एक अन्य समाचार के अनुसार रानीगंज विधानसभा में भी खुशियां मनाई गई, जिसमें विवेक शर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष रानीगंज, राजमणि तिवारी एवं विजय मिश्रा ने मिठाई बांटकर संतोष मिश्र के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त किया है। इसी तरह कचहरी परिसर में दिवाकर सिंह एडवोकेट, प्रमोद दुबे एडवोकेट,  लक्ष्मीकांत, अजय त्रिपाठी एडवोकेट, श्रीमती अक्षरा पाण्डेय एडवोकेट सहित कई अधिवक्ताओं ने संतोष मिश्र को एक मिलनसार व्यक्तित्व का धनी बताते हुए मिठाई बांटकर खुशियां मनाई। बता दें कि वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष कुमार मिश्र का जिले में प्रतिष्ठित व्यवसाई के साथ-साथ एक सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में लोगों के बीच सम्मान है। उनके मनोनयन को लेकर उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह  है।

Leave a Comment