मेंस यूनियन ने स्टेशन पर किया प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने बैठक में कड़ी आपत्ति जताई
लोको पायलट संगठन ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
प्रतापगढ़। सहायक लोको पायलटों से गार्ड की डयूटी लेने संबंधी रेल मंत्रालय के आदेश के साथ ही रेल संपत्तियों के निजीकरण के फैसले का विरोध शुरू हो गया है। लोको पायलट संगठन के विरोध का बाद उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन और नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन भी आदेश के खिलाफ मुखर हो गई हैं। बुधवार को मजदूर यूनियन की शाखा पर बैठक हुई। जिसमें कर्मचारियों और नेताओं ने लोको पायलट से गार्ड का काम लेने के आदेश पर विस्तार से चर्चा हुई। जिसमें कहा गया कि अगर इस पर विचार नहीं किया गया तो मजदूर यूनियन धरना प्रदर्शन करेगी। बैठक में रेल संपत्तियों का निजीकरण करने के विरोध में केंद्रीय संगठन द्वारा तय विरोध प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। शाखा मंत्री धर्मेंद्र दूबे ने कहा कि रेल संपति को निजी हाथों में देने, रात्रि और महंगाई भत्ता समेत दस मांगो को लेकर यूनियन ने 13 से 18 सितंबर तक धरना प्रदर्शन और गेट मीटिंग करने का निर्णय लिया है। प्रतापगढ़ में 17 सितंबर को धरना प्रदर्शन होगा। उधर, रेल संपत्तियों को प्राइवेट करने के आदेश का विरोध करते हुये मेंस यूनियन की शाखा ने स्टेशन पर अधीक्षक दफ्तर के सामने प्रदर्शन किया। शाखा मंत्री ने अनिल दूबे ने कहा कि केन्द्र सरकार 6 लाख करोड़ का फंड इकट्ठा करने के लिए रेलवे के 400 स्टेशन, डेडीकेटेड फ्रेट कारीडोर, स्टेडियम, रेलवे कालोनी, ओ एच ई, इत्यादि तमाम रेलवे परिसम्पत्तियों को निजी कम्पनियों को बेचने के फैसले का विरोध तथा सहायक लोको पायलट को गार्ड गुड्स के स्थान पर काम करने के आदेश के विरोध के क्रम में यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सहायक शाखा मंत्री अजय आनन्द किशोर , उपाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, सहायक शाखा मंत्री मनीष कुमार पाण्डेय, मुन्ना कुमार, सतीश कुमार सिंह, राजीव रंजन, मुकेश केवट, वीरेंद्र कुमार पटेल, विजय शंकर गौर, अजय कुमार मौर्य, सुधाकर कुमार सिंह, आशीष पाल, धीरज सिंह, मो.अनीस, हरिकेश बहादुर सरोज, पंकज कुमार, सलामत उल्ला, संजय डोगरा, एवं अजय कुमार मिश्रा इत्यादि उपस्थित रहे। लोको पायलट संग़ठन के अध्यक्ष संजय पांडेय ने बताया कि पायलट से गार्ड की ड्यूटी लेने के आदेश का उनका संग़ठन विरोध करता है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































