V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

विधायक की मांग पर नैपुरा में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंप हाउस

रुदौली अयोध्या। रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र देखने पहुंचे अपर मुख्य सचिव (एसीएस),सिचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास व नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने सिचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड को नैपुरा पंप हाउस के निर्माण की परियोजना जल्द से जल्द बना कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया गया कि विधायक रामचंद्र यादव लंबे समय से इसके निर्माण की मांग करते आए हैं।इसके निर्माण से जल निकासी से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सीजन में खेती हो सकेगी। लगभग एक हजार कृषक इससे लाभान्वित होंगे।करीब 12 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर व्यय होने का आकलन है।एसीएस ने ग्राम महंगू का पुरवा का स्थलीय निरीक्षण किया।कटाव निरोधक परियोजना के सापेक्ष लगभग पांच किमी चौड़ाई में सिल्टिग को देखा।ग्राम प्रधान के कार्याें पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गोरेलाल शुक्ल,उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत प्रसाद भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा श्रीनाथ यादव संतोष यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रुदौली अयोध्या। रुदौली तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र देखने पहुंचे अपर मुख्य सचिव (एसीएस),सिचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास व नोडल अधिकारी टी वेंकटेश ने सिचाई विभाग के बाढ़ कार्य खंड को नैपुरा पंप हाउस के निर्माण की परियोजना जल्द से जल्द बना कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बताया गया कि विधायक रामचंद्र यादव लंबे समय से इसके निर्माण की मांग करते आए हैं।इसके निर्माण से जल निकासी से लगभग 400 हेक्टेयर भूमि पर खरीफ सीजन में खेती हो सकेगी। लगभग एक हजार कृषक इससे लाभान्वित होंगे।करीब 12 करोड़ रुपये इसके निर्माण पर व्यय होने का आकलन है।एसीएस ने ग्राम महंगू का पुरवा का स्थलीय निरीक्षण किया।कटाव निरोधक परियोजना के सापेक्ष लगभग पांच किमी चौड़ाई में सिल्टिग को देखा।ग्राम प्रधान के कार्याें पर प्रसन्नता व्यक्त की। निरीक्षण में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा,मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव,अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व गोरेलाल शुक्ल,उपजिलाधिकारी विपिन कुमार सिंह,बाढ़ कार्य खंड के अधिशासी अभियंता शशिकांत प्रसाद भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा श्रीनाथ यादव संतोष यादव समेत ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Comment