V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कानूपुर में महिला ने पड़ोसी के घर से एक एक करके बर्तन व अन्य घरेलू सामान पार कर दिया। साथ ही मांगने पर वापस भी नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कानूपुर गांव निवासी हेमराज सरोज पुत्र गंगाराज सरोज का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली मिठाइन पत्नी रामफेर सरोज उसके घर से एक एक करके सामान गायब करती रहती है। वह उसके घर से चकरी, सिल लोढ़ा, पत्थर का चैका, चार लोटा, दो पीतल की थाली, दो कटोरा, दो गिलास, दो बिकना, चार स्टील का कटोरा, चार तावा, तीन रेती का खुरपा, एक पिटना लकड़ी का आदि सामान चुराकर ले जा चुकी है। उसे कई बार सामान चुराकर ले जाते हुए पकड़ा भी जा चुका है। वह चुराए गए सामान को मांगने पर वापस भी नहीं करती है। उसकी हरकत से परिजन काफी परेशान है। ऐसे में पीड़ित ने आज थाने पर जाकर आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कानूपुर में महिला ने पड़ोसी के घर से एक एक करके बर्तन व अन्य घरेलू सामान पार कर दिया। साथ ही मांगने पर वापस भी नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़ित ने आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कानूपुर गांव निवासी हेमराज सरोज पुत्र गंगाराज सरोज का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली मिठाइन पत्नी रामफेर सरोज उसके घर से एक एक करके सामान गायब करती रहती है। वह उसके घर से चकरी, सिल लोढ़ा, पत्थर का चैका, चार लोटा, दो पीतल की थाली, दो कटोरा, दो गिलास, दो बिकना, चार स्टील का कटोरा, चार तावा, तीन रेती का खुरपा, एक पिटना लकड़ी का आदि सामान चुराकर ले जा चुकी है। उसे कई बार सामान चुराकर ले जाते हुए पकड़ा भी जा चुका है। वह चुराए गए सामान को मांगने पर वापस भी नहीं करती है। उसकी हरकत से परिजन काफी परेशान है। ऐसे में पीड़ित ने आज थाने पर जाकर आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच करके कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment