V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

टैंकर की टक्कर से बोलेरो सवार दो की मौत, छह जख्मी

रिश्तेदारी से घर जाते समय हुआ हादसा, कोहराम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण में शामिल होकर घर लौटते समय तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बोलेरो पर सवार दो लोगो की मौत हो गई। जबकि छह लोग जख्मी हो गए। बोलेरो पर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतको का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राहाटीकर निवासी नकछेद सिंह 75 अपने परिवार के साथ बोलेरो पर सवार होकर गांव पूरे बन्ना लालगंज वैशवारा स्थित रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से मंगलवार की रात में करीब आठ बजे घर वापस लौट रहे थे। बोलेरो जब रायबरेली स्थित राजघाट तिराहा पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बोलेरो पर सवार नकछेद सिंह तथा उनकी बहू बीना सिंह 45 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य छह लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही मृतक ससुर व बहू का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतको के परिजनो में कोहराम मचाया है। साथ ससुर बहू की मौत से गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

रिश्तेदारी से घर जाते समय हुआ हादसा, कोहराम
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण में शामिल होकर घर लौटते समय तेज रफ्तार टैंकर की टक्कर से बोलेरो पर सवार दो लोगो की मौत हो गई। जबकि छह लोग जख्मी हो गए। बोलेरो पर सभी एक ही परिवार के लोग सवार थे। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। साथ ही मृतको का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव राहाटीकर निवासी नकछेद सिंह 75 अपने परिवार के साथ बोलेरो पर सवार होकर गांव पूरे बन्ना लालगंज वैशवारा स्थित रिश्तेदारी में आयोजित निमंत्रण में शामिल होने के लिए गए थे। वहां से मंगलवार की रात में करीब आठ बजे घर वापस लौट रहे थे। बोलेरो जब रायबरेली स्थित राजघाट तिराहा पहुंची तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। इससे बोलेरो पर सवार नकछेद सिंह तथा उनकी बहू बीना सिंह 45 की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के अन्य छह लोग जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। साथ ही मृतक ससुर व बहू का शव कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया। घटना से मृतको के परिजनो में कोहराम मचाया है। साथ ससुर बहू की मौत से गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। उधर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment