V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दबंग पड़ोसी जबरन जमीन पर कर रहे कब्जा

विरोध करने पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मदरा निवासी उषा देवी पत्नी संतलाल सरोज ने दबंग पड़ोसियों पर जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर जेठ के खिलाफ फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। साथ ही उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद दबंग पड़ोसी उक्त जमीन में जबरन कब्जा करने के लिए दीवार बनवा रहे थे। इसका विरोध करने पर विपक्षी ने जेठ मनीलाल के खिलाफ फर्जी ढंग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही उसक पति को भी फर्जी ढंग से फंसाने का प्रयास कर रहे है। मामले में स्थानीय पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे विपक्षियो का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़िता ने एसपी को शिकायत करके जेठ को फर्जी मुकदमें से निजात दिलाने तथा जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

विरोध करने पर दर्ज कराया फर्जी मुकदमा
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। मानधाता थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मदरा निवासी उषा देवी पत्नी संतलाल सरोज ने दबंग पड़ोसियों पर जमीन में जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। साथ ही विरोध करने पर जेठ के खिलाफ फर्जी छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बंध में पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसी से जमीनी विवाद चल रहा है। साथ ही उक्त जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद दबंग पड़ोसी उक्त जमीन में जबरन कब्जा करने के लिए दीवार बनवा रहे थे। इसका विरोध करने पर विपक्षी ने जेठ मनीलाल के खिलाफ फर्जी ढंग से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज करा दिया है। साथ ही उसक पति को भी फर्जी ढंग से फंसाने का प्रयास कर रहे है। मामले में स्थानीय पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे विपक्षियो का मनोबल बढ़ा हुआ है। पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। ऐसे में पीड़िता ने एसपी को शिकायत करके जेठ को फर्जी मुकदमें से निजात दिलाने तथा जमीन से कब्जा हटवाने की मांग की है।

Leave a Comment