नन्हे मुन्ने कम उम्र के बच्चों से चंद पैसे की लालच देकर करवा रहा काम जांच की दरकार*
करारी कौशाम्बी। सरकार के स्वच्छ भारत मिशन को कुछ सफाई कर्मियों द्वारा खुलेआम पलीता लगाया जा रहा है ।जिम्मेदार अधिकारियों की आंखमिचोली की बदौलत इस प्रकार के लापरवाह सफाई कर्मियों के हौसले और भी बुलंद हो रहे हैं। सदर ब्लाक के ग्राम सभा तियरा जमालपुर के मजरा मोजमपुर गांव में तैनात सफाई कर्मी महीनों नदारत होकर महीने में एक बार पैसे देकर छोटे छोटे कम उम्र के बच्चों से चन्द पैसे देकर साफ सफाई का कार्य करवा लेता है इसबात की शिकायत ग्रामीणों ने कई बात फोन के माध्यम से अधिकारियों को अवगत करवाया ।लेकिन आजतक कोई करवाही नही हुई ।पुरानी कहावत है सैया भऐ कोतवाल तो डर काहे का! क्योंकि सफ़ाई कर्मी तो ग्राम विकास अधिकारी का मुंशी और बहुत खास मित्र है, तो भला किसकी मजाल जो करले सफाई कर्मचारी पर कर्यवाही ! आखिर सरकार की तनख्वाह पाने वाला सफाई कर्मचारी इतना निडर क्यों ? सफाई कर्मचारी की चर्चाएं क्षेत्र में आम है ।मुख्य विकास अधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































