जेठवारा (नि.सं.)। स्थानीय थाना में तैनात दरोगा द्वारा अवैध वसूली किए जाने से फरियादी परेशान है। सुविधा शुल्क न देने पर कथित दरोगा द्वारा फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। ऐसे में दरोगा से परेशान एक पीड़ित ने सोशल मीडिया पर अपनी व्यथा को वायरल कर दिया है। परेशान लोग मुख्यमंत्री के साथ ही उच्च अधिकारियो से भी उक्त दरोगा के आतंक से निजात के लिए शिकायती पत्र भेज चुके है। इसके बावजूद उन्हे अभी तक राहत नहीं मिल सकी है।जेठवारा इलाके के गांव कानूपुर निवासी सूरज पाल पुत्र भारत पाल की पड़ोसी श्रीराम से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। उसने न्याय के लिए पुलिस से फरियाद किया था। सूरज पाल का कहना है कि न्याय मिलने की बजाय जेठवारा थाने का उक्त दरोगा ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसक बाद दो हजार रूपए सुविधा शुल्क लेकर ही छोड़ा। साथ ही अभी 3000 रूपए उक्त दरोगा और मांग रहा है। साथ ही रकम न देने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। ऐसे में परेशान पीड़ित सूरज पाल ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। घटना से उसका पूरा परिवार आतंक के साये में जी रहा है। इसी तरह इलाके के गांव कानूपुर के प्रधान राम सिंह का आरोप है कि उक्त दरोगा पहले 17 हजार रूपए ले चुका है। वह अब भी पैसा मांग रहा है। साथ ही पैसा न देने पर फर्जी मुकदमें में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दे रहा है। घटना की शिकायत उच्च अधिकारियो से भी किया है। इसके बावजूद न्याय नहीं मिल रहा। इसी तरह रेड़ी गांव निवासी एक ट्रान्सपोर्टर ने भी उक्त दरोगा पर फर्जी ढंग से वसूली करने तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें