लालगंज प्रतापगढ़। केन्द्रीय कांग्रेस वर्किग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने लालगंज के बेलहा निवासी पूर्व प्रधान रविदेव सिंह 80 का बीमारी के चलते आकस्मिक निधन होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। प्रमोद तिवारी ने कहा कि स्व. रविदेव सिंह ने सदैव क्षेत्रीय विकास में उनके अनन्य सहयोगी की भूमिका का निर्वहन किया है। इधर पूर्व प्रधान रविदेव सिंह के निधन पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख ददन सिंह ने भी गहरी संवेदना प्रकट की है। इधर तहसील मे साथी अधिवक्ता शिवप्रताप सिंह उधम के पिता रविदेव सिंह के निधन पर अधिवक्ताओं ने भी दुख जताया है। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राममोहन सिंह तथा संचालन महामंत्री प्रवीण यादव ने किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष संतोष पाण्डेय, कोषाध्यक्ष मनन्जय यादव, विकास मिश्र, संदीप सिंह, राव वीरेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह तथा अमीन संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें