लालगंज प्रतापगढ़। अज्ञात आरोपी ने पीडित के खाते से अडतीस हजार एक सौ रूपये उडा दिये। घटना को लेकर पीडित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भेडियानी निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र जगन गुप्ता ने एसपी को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र मे कहा है कि बीते छब्बीस अगस्त को शाम करीब चार बजे प्रतापगढ़ शहर के भगवा चुंगी चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम से वहां एक गार्ड की मदद से उसने पांच सौ रूपये निकाला। इसके बाद पीडित अपने घर चला आया। अगले दिन पीड़ित सगरा सुंदरपुर स्थित एक टेलीकॉम सेंटर पर पहुंचा और एक हजार रूपये की निकासी किया। पीडित का आरोप है कि इस दौरान उसे पता चला कि छब्बीस अगस्त की शाम चार से पांच बजे के बीच उसके खाते से अज्ञात ने अडतीस हजार एक सौ रूपये निकाल लिया। पीडित का यह भी कहना है कि उसका लालगंज अझारा स्थित बैंक आफ बडौदा मे खाता है। वहां के शाखा प्रबंधक से आरोपी का मोबाइल नंबर पता चला जिस पर पीडित ने फोन किया तो आरोपी ने अपने को लालगंज निवासी बताकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पीडित ने घटना को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस मे शिकायत किया लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई नही हुई। इसके बाद पीडित ने एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

अज्ञात आरोपी ने पीड़ित के खाते से उडाये अडतीस हजार एक सौ, एसपी से शिकायत
लालगंज प्रतापगढ़। अज्ञात आरोपी ने पीडित के खाते से अडतीस हजार एक सौ रूपये उडा दिये। घटना को लेकर पीडित ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रामपुर भेडियानी निवासी राधेश्याम गुप्ता पुत्र जगन गुप्ता ने एसपी को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र मे कहा है कि बीते छब्बीस अगस्त को शाम करीब चार बजे प्रतापगढ़ शहर के भगवा चुंगी चौराहे पर स्थित एसबीआई के एटीएम से वहां एक गार्ड की मदद से उसने पांच सौ रूपये निकाला। इसके बाद पीडित अपने घर चला आया। अगले दिन पीड़ित सगरा सुंदरपुर स्थित एक टेलीकॉम सेंटर पर पहुंचा और एक हजार रूपये की निकासी किया। पीडित का आरोप है कि इस दौरान उसे पता चला कि छब्बीस अगस्त की शाम चार से पांच बजे के बीच उसके खाते से अज्ञात ने अडतीस हजार एक सौ रूपये निकाल लिया। पीडित का यह भी कहना है कि उसका लालगंज अझारा स्थित बैंक आफ बडौदा मे खाता है। वहां के शाखा प्रबंधक से आरोपी का मोबाइल नंबर पता चला जिस पर पीडित ने फोन किया तो आरोपी ने अपने को लालगंज निवासी बताकर मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। पीडित ने घटना को लेकर लालगंज कोतवाली पुलिस मे शिकायत किया लेकिन जांच के नाम पर कार्रवाई नही हुई। इसके बाद पीडित ने एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें