लालगंज प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा मे विवाहिता की मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी है। इधर पीएम से शव घर आने के बाद पति के साथ मायके पक्ष के लोग उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गये। कोहडौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव की प्रिया 27 पुत्री संुदरलाल तिवारी का विवाह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुनई शुक्ल का पुरवा विनय कुमार शुक्ल पुत्र राजभर शुक्ल के साथ वर्ष 2012 मे हुआ था। प्रिया के पति चेन्नई मे काम कार्य करते है। प्रिया अपनी पांच वर्षीया पुत्री के साथ यहां ससुराल मे रह रही थी। बीती तीन सितंबर की दोपहर संदिग्ध दशा मे उसकी मौत हो गयी। प्रिया के ताऊ श्याम तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग आये दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। यह बात प्रिया अपनी बहनों से फोन पर बताती रहती थी। घटना के दिन बीती तीन सितम्बर को भी प्रिया ने फोन करके अपनी बहनों को उत्पीड़न की बात बताई थी और खुद की हत्या होने की आशंका भी जताई थी। इसी दिन दोपहर को अज्ञात नंबर से किसी ने फोन करके प्रिया के मौत की सूचना मायके मे दी। प्रिया की मौत की जानकारी मिलते ही आननफानन मे मायके के लोग उसके ससुराल पहुंच गये। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम के जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर सूचना पर मृतका का पति भी चेन्नई से शनिवार को घर आ गया। पीएम के बाद मृतका का शव शनिवार को उसकी ससुराल लाया गया। यहां पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। इसके बाद मृतका के पति के साथ मायके के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये। चौकी इंचार्ज कमौरा दीनदयाल कश्यप का कहना है कि ससुरालीजन बीमारी के कारण मृतका के मौत की बात बता रहे है जबकि मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है, परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

संदिग्ध दशा मे विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका
लालगंज प्रतापगढ़। संदिग्ध दशा मे विवाहिता की मौत को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुए शनिवार को पुलिस को तहरीर दी है। इधर पीएम से शव घर आने के बाद पति के साथ मायके पक्ष के लोग उसे अंतिम संस्कार के लिए ले गये। कोहडौर थाना क्षेत्र के धन्नीपुर गांव की प्रिया 27 पुत्री संुदरलाल तिवारी का विवाह लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गुनई शुक्ल का पुरवा विनय कुमार शुक्ल पुत्र राजभर शुक्ल के साथ वर्ष 2012 मे हुआ था। प्रिया के पति चेन्नई मे काम कार्य करते है। प्रिया अपनी पांच वर्षीया पुत्री के साथ यहां ससुराल मे रह रही थी। बीती तीन सितंबर की दोपहर संदिग्ध दशा मे उसकी मौत हो गयी। प्रिया के ताऊ श्याम तिवारी ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल के लोग आये दिन उसे प्रताड़ित किया करते थे। यह बात प्रिया अपनी बहनों से फोन पर बताती रहती थी। घटना के दिन बीती तीन सितम्बर को भी प्रिया ने फोन करके अपनी बहनों को उत्पीड़न की बात बताई थी और खुद की हत्या होने की आशंका भी जताई थी। इसी दिन दोपहर को अज्ञात नंबर से किसी ने फोन करके प्रिया के मौत की सूचना मायके मे दी। प्रिया की मौत की जानकारी मिलते ही आननफानन मे मायके के लोग उसके ससुराल पहुंच गये। सूचना मिलने पर लालगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम के जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर सूचना पर मृतका का पति भी चेन्नई से शनिवार को घर आ गया। पीएम के बाद मृतका का शव शनिवार को उसकी ससुराल लाया गया। यहां पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को उसका अंतिम संस्कार करने के लिए राजी किया। इसके बाद मृतका के पति के साथ मायके के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये। चौकी इंचार्ज कमौरा दीनदयाल कश्यप का कहना है कि ससुरालीजन बीमारी के कारण मृतका के मौत की बात बता रहे है जबकि मायके पक्ष के लोगों ने तहरीर देकर उसकी हत्या किये जाने की आशंका जताई है। मामले की जांच की जा रही है, परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गये।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें