V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एसपी की फटकार पर दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न का केस

लालगंज प्रतापगढ़। एसपी की फटकार पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न आदि धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती इक्कीस अप्रैल को रात्रि करीब दो बजे गांव के लालजी यादव जबरिया उसके घर मे घुस आये और उसे अकेला पाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके गालीगलौज किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर पीडिता ने लालगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन जांच के नाम पर पुलिस हीलाहवाली करती रही। परेशान पीडिता ने घटना को लेकर एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई। एसपी की फटकार पर लालगंज कोतवाली  पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी लालजी यादव के खिलाफ दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लालगंज प्रतापगढ़। एसपी की फटकार पर लालगंज कोतवाली पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म व दलित उत्पीड़न आदि धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती इक्कीस अप्रैल को रात्रि करीब दो बजे गांव के लालजी यादव जबरिया उसके घर मे घुस आये और उसे अकेला पाकर उसका मुंह दबाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करके गालीगलौज किया और कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर पीडिता ने लालगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन जांच के नाम पर पुलिस हीलाहवाली करती रही। परेशान पीडिता ने घटना को लेकर एसपी की चौखट पर न्याय की गुहार लगाई। एसपी की फटकार पर लालगंज कोतवाली  पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपी लालजी यादव के खिलाफ दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत कई गंभीर धाराओं मे केस दर्ज किया है।

Leave a Comment