V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रदेश को मजबूत करना हो तो चुनें बसपा की सरकार : राजबली जैसल

सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के पाण्डेय का मड़हा पर बहुजन समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजबली जैसल रहे। समीक्षा बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजबली जैसल ने वर्तमान सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ वादो की सरकार बनकर रह गई है। इस सरकार में जमीनी स्तर पर कुछ भी विकास का काम देखने को नहीं मिल रहा सिर्फ और सिर्फ लोगों का इनकाउंटर एवं घरों को गिराने का काम किया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि योगी सरकार में गरीबों को थाने में न्याय देने के बजाय उल्टा दण्ड देने का काम किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में बसपा की सदस्यता लें और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग बहुजन पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने का काम भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी रामकुमार कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष राजू गौतम, देवीचरण कुशवाहा, जंगीलाल गुप्ता, लालता पाल, संतोष पाल, कमला शंकर पाण्डेय, शिवशंकर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ग्रहण कर पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प
कोरांव प्रयागराज। विधानसभा कोरांव के पाण्डेय का मड़हा पर बहुजन समाजवादी पार्टी की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राजबली जैसल रहे। समीक्षा बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजबली जैसल ने वर्तमान सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ वादो की सरकार बनकर रह गई है। इस सरकार में जमीनी स्तर पर कुछ भी विकास का काम देखने को नहीं मिल रहा सिर्फ और सिर्फ लोगों का इनकाउंटर एवं घरों को गिराने का काम किया गया है। पूर्व विधायक ने कहा कि योगी सरकार में गरीबों को थाने में न्याय देने के बजाय उल्टा दण्ड देने का काम किया जा रहा। उन्होंने कहा कि सभी लोग अधिक से अधिक संख्या में बसपा की सदस्यता लें और बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम करें। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग बहुजन पार्टी का सदस्यता ग्रहण करने का काम भी किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी रामकुमार कुशवाहा, विधानसभा अध्यक्ष राजू गौतम, देवीचरण कुशवाहा, जंगीलाल गुप्ता, लालता पाल, संतोष पाल, कमला शंकर पाण्डेय, शिवशंकर पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment