प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेशीय प्रा.शि. संघ की बैठक राजा दिनेश सिंह सभागार में रमाशंकर शुक्ल जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलामंत्री विनय सिंह ने 7 सितम्बर को जनपद के समस्त शिक्षको से अपील की कि ट्वीटर अभियान में अधिक से अधिक संख्या में अपनी सहभागिता 25 सूत्री मांगो को लेकर सुनिश्चित करेे। साथ ही 14 सितम्बर को समस्त बीआरएल पर सुबह 11 बजे से 3 बजे तक 21 सूत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें प्रमुख मांग पुरानी पेंशन बहाली की है। जनपद प्रा.शि. संघ का सदस्यता अभियान 30 सितम्बर तक चलेगा। ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक शिक्षक को सदस्यता ग्रहण कराये व शिक्षक सदस्यता से वंचित न रहे। चयन वेतनमान एवं मृतक आश्रित की नियुक्ति की पत्रावली जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में करीब तीन माह से अधिक समय से लम्बित है। जिला वे.शि. अधिकारी से मांग की गई कि यथाशीघ्र समस्या का निदान करने की कृपा करे। साथ ही मांग की गई कि कोविड से मृतक शिक्षको को अब तक अनुग्रह राशि जिनको नहीं प्राप्त हुई है उनका सूची में शामिल करते हुए प्रकरण का निस्तारण कराये। बैठक में अनिल पांडेय, सत्य प्रकाश पांडेय, राकेश सिंह, अरूण पति, पंकज, सुदीप, मनोज पांडेय, राघवेन्द्र आदि उपस्थित रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें