मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी खरवई में बकुलाही नदी के किनारे स्थित मंदिर के निर्माण के लिए रखा लोहे का सरिया व अन्य सामान अज्ञात चोर उठा ले गए। मंदिर के पुजारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। छोटी खरवई गांव में बकुलाही नदी के किनारे हनुमानजी का पुराना मंदिर है। इसका निर्माण योगिराज देवरहा ने कराया था। इस समय इलाके के देल्हूपुर निवासी श्यामराज तिवारी मंदिर के पुजारी है। मंदिर का विस्तार करने के लिए निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुजारी श्यामराज शुक्रवार को शाम मंदिर में पूजन व आरती करने के बाद अपने घर देल्हूपुर चले गए। उधर अज्ञात चोर मंदिर निर्माण के लिए रखा करीब दो कुंतल लोहे की सरिया, फावड़ा, तसला समेत अन्य सामान उठा ले गए। पुजारी श्यामराज आज सुबह मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे तो निर्माण सामग्री गायब देख सन्न रह गए। इसके बाद पुजारी ने देल्हूपुर पुलिस चैकी जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। चैकी प्रभारी का कहना है कि चोरी की घटना की तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है तथा खुलासा करके कार्रवाई की जाएगी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें