प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसपी कार्यालय के सामने आज दोपहर बदमाशो ने महिला को जख्मी करके जेवर छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश भाग गए। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवजीपुरम करनपुर निवासी डा. छवि नारायण पाण्डेय ने प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह आज दोपहर अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे थे। जब एसपी कार्यालय के सामने पहुंचे तो वहां पर चार लोग सड़क पर टहल रहे थे। कार को आगे बढ़ाने के लिए हार्न बजाया तो चारो कार के गेट पर खड़े हो गए तथा कार को रोकवा दिया। इसके बाद पत्नी गेट खोलकर बाहर निकली तो बदमाशो ने उनके कान से हीराजड़ित सोने की पुल्ली खीच लिया। इससे पत्नी जख्मी हो गई तथा नाक से खून बहने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तथा बीच बचाव करने लगे। इससे चारो बदमाश मौका पाकर भाग निकले। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अज्ञात बदमाशो के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें