V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी रंजिश में लाठी व ईट पत्थर से हमला

दम्पत्ति समेत चार लोग जख्मी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामबक्श का पुरवा बिकरा में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियो ने लाठी डण्डे से हमला कर दिया। साथ ही ईट पत्थर भी चलाए। इससे दम्पत्ति समेत चार लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
रामबक्श का पुरवा बिकरा निवासी रणजीत पटेल 40 रामकैलाश पटेल 36 एवं विजय पटेल 32 पुत्रगण शिवलाल पटेल दिल्ली मंे रहते है। तीन आज सुबह दिल्ली से घर आए। इनका जमीनी विवाद पड़ोसी ननकइया, शंकर आदि से चल रहा है। इसी विवाद के चलते आज करीब दर्जन भर लोगो के साथ इनके दरवाजे पर आ धमके। साथ लाठी डण्डे से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके अलावा ईट पत्थर भी चलाए। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण दौड़े तो सभी की जान बची। हमले में रणजीत, रामकैलाश, विजय एवं उसकी पत्नी रामरती को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहंुची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बाघराय भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर 20-25 लाठी तथा भारी मात्रा में ईट पत्थर भी बरामद किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

दम्पत्ति समेत चार लोग जख्मी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रामबक्श का पुरवा बिकरा में जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियो ने लाठी डण्डे से हमला कर दिया। साथ ही ईट पत्थर भी चलाए। इससे दम्पत्ति समेत चार लोग जख्मी हो गए। उन्हे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
रामबक्श का पुरवा बिकरा निवासी रणजीत पटेल 40 रामकैलाश पटेल 36 एवं विजय पटेल 32 पुत्रगण शिवलाल पटेल दिल्ली मंे रहते है। तीन आज सुबह दिल्ली से घर आए। इनका जमीनी विवाद पड़ोसी ननकइया, शंकर आदि से चल रहा है। इसी विवाद के चलते आज करीब दर्जन भर लोगो के साथ इनके दरवाजे पर आ धमके। साथ लाठी डण्डे से पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके अलावा ईट पत्थर भी चलाए। शोर मचाने पर तमाम ग्रामीण दौड़े तो सभी की जान बची। हमले में रणजीत, रामकैलाश, विजय एवं उसकी पत्नी रामरती को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी पहंुची। साथ ही घायलो को इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र बाघराय भेजा। पुलिस ने घटना स्थल पर 20-25 लाठी तथा भारी मात्रा में ईट पत्थर भी बरामद किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Comment