जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव रेड़ी में मुकदमे की रंजिश के चलते पड़ोसियो ने भाई व बहनो को पीटकर जख्मी कर दिया। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
रेड़ी गांव निवासिनी शकुंतला पत्नी स्व. शंकर लाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि कल शुक्रवार वह अपने बेटे प्रमोद के साथ ससुर के फालिज की दवा लाने डेरवा बाजार गई थी। उसकी नामौजूदगी में पड़ोसी सुंदर वर्मा व रमेश वर्मा आदि दरवाजे पर आ धमके। साथ ही मुकदमे की रंजिश को लेकर लाठी व डण्डे से स्वजनो पर हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए चले गए। उनकी पिटाई से बेटे विनोद तथा बेटियां आरती, स्वाती एवं गायत्री को गंभीर चोट आ गई। घटना की सूचना पाकर 112 नम्बर पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जांच करके चली गई। घायल बच्चो को स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर इलाज कराया जा रहा है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें