V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

महिला को पीटा, दी जानलेवा धमकी

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पहाड़पुर में दबंगो ने महिला को जाति सूचक गाली देते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पहाड़पुर गांव निवासिनी कंचन कोरी पत्नी रामफल कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मंगलवार को देर शाम करीब 9 बजे दरवाजे पर बर्तन साफ कर रही थी। उसी समय आशू मिश्रा व राजू मिश्रा पुत्रगण रामबरन मिश्रा निवासी गांव मोती का पुरवा पहाड़पुर दरवाजे पर पहुंचे तथा जाति सूचक गाली देने लगे। उसके भाई व मां ने गाली देने का विरोध किया तो हमला करके मारपीट किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। सांगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पहाड़पुर में दबंगो ने महिला को जाति सूचक गाली देते हुए मारापीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में दो लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पहाड़पुर गांव निवासिनी कंचन कोरी पत्नी रामफल कोरी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह मंगलवार को देर शाम करीब 9 बजे दरवाजे पर बर्तन साफ कर रही थी। उसी समय आशू मिश्रा व राजू मिश्रा पुत्रगण रामबरन मिश्रा निवासी गांव मोती का पुरवा पहाड़पुर दरवाजे पर पहुंचे तथा जाति सूचक गाली देने लगे। उसके भाई व मां ने गाली देने का विरोध किया तो हमला करके मारपीट किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही घटना की जांच कर रही है।

Leave a Comment