मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव ढेमा में बीती रात चोरो ने दो घरो से नकदी व अन्य सामान उड़ा दिए। पीड़ितो ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। ढेमा गांव निवासी चेतराम व पंकज का घर अगल बगल है। मंगलवार की रात अज्ञात चोर पिछवाड़े से छत के सहारे दोनो घरो में घुस गए। परिजन घर के बाहर सो रहे थे। ऐसे में चोरो ने दोनो घरो के मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद पंकज के घर में दो कमरो का ताला काटकर पांच हजार नद, जेवर व कीमती कपड़े समेट लिया। इसके बाद चोरो ने चेताराम के घर में एक कमरे का ताला काटकर उसमें रखा दस हजार नकद, जेवर व अन्य सामान समेट लिया तथा भाग गए। परिजनो को आज सुबह जागने पर घटना की जानकारी हुई तो सन्न रह गए। उनके घरो में कमरे का ताला काटकर चोरो ने घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद दोनो ने थाने पर जाकर अज्ञात चोरो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा घटना की छानबीन की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें