V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुकदमें में सुलह न करने पर सास बहू को पीटा

जान से मारने की दी धमकी
दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नरसिंहगढ़ में मुकदमें में सुलह न करने पर पड़ोसियों ने सास बहू को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। नरसिंहगढ़ निवासी समारा बानो पत्नी अनवर अली का आरोप है कि पड़ोसी वसीर डब्बू इरफान आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर आरोपी मुकदमें में सुलह करने की धमकी दे रहे है। मुकदमे में सुलह करने का विरोध करने पर आज सुबह करीब 11 बजे वसीर पुत्र मोहर अली, डब्बू, इरफान, इरशाद पुत्रगण जुमई तथा अब्दुल पुत्र नसीम कुल्हाड़ी व लोहे का राड आदि लेकर दरवाजे पर आ धमके। साथ ही उसे लात व घूंसो से पीटने लगे। उसकी बुजुर्ग सास बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी पहुंची तथा जानकारी ली। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर आज फिर पुलिस को दी है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

जान से मारने की दी धमकी
दुर्गागंज (नि.सं.)। रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव नरसिंहगढ़ में मुकदमें में सुलह न करने पर पड़ोसियों ने सास बहू को पीटकर जख्मी कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। नरसिंहगढ़ निवासी समारा बानो पत्नी अनवर अली का आरोप है कि पड़ोसी वसीर डब्बू इरफान आदि के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर आरोपी मुकदमें में सुलह करने की धमकी दे रहे है। मुकदमे में सुलह करने का विरोध करने पर आज सुबह करीब 11 बजे वसीर पुत्र मोहर अली, डब्बू, इरफान, इरशाद पुत्रगण जुमई तथा अब्दुल पुत्र नसीम कुल्हाड़ी व लोहे का राड आदि लेकर दरवाजे पर आ धमके। साथ ही उसे लात व घूंसो से पीटने लगे। उसकी बुजुर्ग सास बीच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया। साथ ही मुकदमे में सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना की सूचना पाकर 112 नम्बर डायल पुलिस भी पहुंची तथा जानकारी ली। पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर आज फिर पुलिस को दी है।

Leave a Comment