जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव खटवारा सराय जानमती में बीती रात एक व्यक्ति ने चोरी करने के लिए घुसे युवक को पकड़ लिया गया। जबकि दो युवक भागने में सफल रहे। खटवारा सराय जानमती गांव निवासी राम आधार वर्मा पुत्र रामसुमेर वर्मा बीती रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। रात में करीब 11 बजे छत के रास्ते से छप्पर हटाकर तीन अज्ञात चोर घर में कूद गए। साथ ही चोरी करने का प्रयास करने लगे। उधर चोरो के कूदने की आवाज सुनकर कमरे में सो रही गृहस्वामी की बेटी जाग गई। साथ शोर मचाने लगी। इससे परिजन भी जाग गए। साथ ही फौरन दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। जबकि दो चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में पकड़े गए चोर को पुलिस को सौप दिया गया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम प्रभात वर्मा 18 पुत्र मुन्ना वर्मा बताया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें