V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सत्याग्रह_आन्दोलन_का_23वाँ_दिन

जौनपुर। पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों पर कोई कार्यवाही नहीं   की गई। सत्याग्रही यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आज 23वें दिन भी सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा।  आन्दोलन के 23वें दिन  अपना समर्थन व्यक्त करते हुए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति ने कहा कि जब पत्रकार एवं बुद्धजीवियों कै भी अपने ऊपर हुए दुर्व्यवहार, अत्याचार के लिए धरना और प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ जाय तो इसे शासन और प्रशासन की दुर्व्यवस्था की पराकाष्ठा कहा जा सकता है। वह पत्रकार जो दूसरों की, समाज की, शासन प्रशासन की अनेक खूबियाँ एवं खराबियाँ प्रकाशित करने में व्यस्त रहता था, आज अपनी ही अन्तर्पीड़ा से कराह रहा है। यह कैसी बिडम्बना है कि पत्रकारों की पीड़ा और दर्द कोई नहीं सुन रहा है, जान कर भी अनजान बनने का स्वांग कर रहा है। पत्रकार यशवन्त गुप्ता के अनशन का आज 23वां दिन है, अफसोस है कि सभी जन प्रतिनिधि, जिम्मेदार आला अधिकारी अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाये। उचित एवं शीघ्र निस्तारण हो, ऐसी अपेक्षा है।  सत्याग्रह के 23वें दिन के समर्थन में प्रेम प्रकाश मिश्रा, असलम खान, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय,  रोहित मिश्रा, प्रदीप चौरसिया, विजय प्रकाश मिश्र, आनन्द प्रेमधन सरोज अधिवक्ता, प्रदीप यादव, कमलेश मिश्रा, प्रदीप कुमार चौरसिया, राधेश्याम गौतम, पन्नालाल एडवोकेट, शशिकान्त मौर्य,  छेदीलाल साहू, आदित्य नारायण शर्मा, कैलाश नाथ मिश्र, छेदीलाल वर्मा, मोहर्रम अली, विनय कुमार, सुनील मिश्रा, संजय शुक्ला, सन्दीप यादव, अखिल कुमार गुप्ता, डा. आलोक गुप्ता, राज कुमार शर्मा, आर०एच०खान, विनोद कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्त, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, बलवन्त कुमार गुप्त, लालबहादुर यादव, पंकज वर्मा, पंकज कुमार प्रजापति, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
जौनपुर। पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों पर कोई कार्यवाही नहीं   की गई। सत्याग्रही यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आज 23वें दिन भी सत्याग्रह आन्दोलन जारी रहा।  आन्दोलन के 23वें दिन  अपना समर्थन व्यक्त करते हुए आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति ने कहा कि जब पत्रकार एवं बुद्धजीवियों कै भी अपने ऊपर हुए दुर्व्यवहार, अत्याचार के लिए धरना और प्रदर्शन करने पर बाध्य होना पड़ जाय तो इसे शासन और प्रशासन की दुर्व्यवस्था की पराकाष्ठा कहा जा सकता है। वह पत्रकार जो दूसरों की, समाज की, शासन प्रशासन की अनेक खूबियाँ एवं खराबियाँ प्रकाशित करने में व्यस्त रहता था, आज अपनी ही अन्तर्पीड़ा से कराह रहा है। यह कैसी बिडम्बना है कि पत्रकारों की पीड़ा और दर्द कोई नहीं सुन रहा है, जान कर भी अनजान बनने का स्वांग कर रहा है। पत्रकार यशवन्त गुप्ता के अनशन का आज 23वां दिन है, अफसोस है कि सभी जन प्रतिनिधि, जिम्मेदार आला अधिकारी अब तक कोई समाधान नहीं निकाल पाये। उचित एवं शीघ्र निस्तारण हो, ऐसी अपेक्षा है।  सत्याग्रह के 23वें दिन के समर्थन में प्रेम प्रकाश मिश्रा, असलम खान, अरूण कुमार यादव, प्रमोद कुमार पाण्डेय,  रोहित मिश्रा, प्रदीप चौरसिया, विजय प्रकाश मिश्र, आनन्द प्रेमधन सरोज अधिवक्ता, प्रदीप यादव, कमलेश मिश्रा, प्रदीप कुमार चौरसिया, राधेश्याम गौतम, पन्नालाल एडवोकेट, शशिकान्त मौर्य,  छेदीलाल साहू, आदित्य नारायण शर्मा, कैलाश नाथ मिश्र, छेदीलाल वर्मा, मोहर्रम अली, विनय कुमार, सुनील मिश्रा, संजय शुक्ला, सन्दीप यादव, अखिल कुमार गुप्ता, डा. आलोक गुप्ता, राज कुमार शर्मा, आर०एच०खान, विनोद कुमार सिंह, जय प्रकाश गुप्त, रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव, बलवन्त कुमार गुप्त, लालबहादुर यादव, पंकज वर्मा, पंकज कुमार प्रजापति, विरेन्द्र कुमार पाण्डेय व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment