राष्ट्रीय खेल दिवस पर हाॅकी जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद किया गया
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय आवासीय क्रीड़ा विभाग में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जयंती के अवसर पर शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर सभी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलपति ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी को मेजर ध्यानचंद के जीवन को पढ़ना चाहिए। उन्होंने अपना जीवन खेल में देश को समर्पित कर दिया। उनके बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। छात्रों एवं खिलाड़ियों को उनके जीवन को आत्मसात् करना चाहिए। माल्यार्पण के अवसर पर डॉ0 मुकेश कुमार वर्मा, डॉ0 राजेश कुमार सिंह, आशीष पटेल, देवेन्द्र वर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, अरविंद यादव, शिवेंद्र सिंह, धीरज कुमार, कन्हैया मिश्रा सहित अन्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इसी क्रम में राष्ट्रीय खेल दिवस के परिपेक्ष्य में 31 अगस्त को पदमश्री अरुणिमा सिन्हा भवन के क्रीड़ा विभाग में प्रातः 10 बजे वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा। इसके मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह रहेंगे। कुलपति द्वारा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। रक्तदान शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के क्रीड़ा विभाग, एक्टिविटी क्लब, महिला अध्ययन केंद्र एवं मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति के संयुक्त प्रयास से किया जायेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































