धूमधाम संग मना श्री कृष्ण जन्मोत्सव
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव ग्रामीण अंचलो में भी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान श्री कृष्ण से सम्बंधित तथ्यो को झांकियो में सजाया गया था। रात के ठीक बारह बजे कान्हा का जन्म होते ही लोगो ने पूजन अर्चन करके आरती उतारी तथा सोहर गीत गाया गया। साथ ही प्रसाद का वितरण भी किया गया। तमाम श्रद्धालुओ ने आज व्रत भी रखा। ग्रामीणांचलो में सजी झाकियांे को देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे रहे। कई स्थानो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इसमें पूरी रात लोग भजन कीर्तन मंे व्यस्त रहे। इस दौरान महिलाओ ने सोहर गीत गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। इसीक्रम में नगर में बाबागंज स्थित हनुमान मंदिर में भव्य झांकी सजी थी। इसमें भजन कीर्तन एवं आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। उधर कुण्डा इलाके में कुण्डा, मानिकपुर, रमईपुर, संग्रामगढ़, हीरागंज, लाला बाजार, आलापुर, बिहार, बाघराय समेत तमाम बाजारो तथा गांवो में स्थित शिव मंदिरो और देवी मंदिरो में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। रात के बारह बजे खीरे से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होते ही मंदिरो में शंख, घण्टा, घड़ियाल के साथ ही जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान कई स्थानो पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें