श्री कृष्ण की लीलाओ से सम्बंधित झांकियो ने किया मुग्ध
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। आधी रात, भगवान श्री कृष्ण का जन्म होते ही पण्डालो में महिलाएं सोहर गीत गाने लगी। साथ ही शहनाई की धुन पर खुशियां मनाई जाने लगी। पूरे शहर में मंगलगीतो की गूंज सुनाई देने लगी। पण्डालो में विधिवत पूजन अर्चन करने के बाद श्रद्धालुओ को प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व कलाकारों ने भजन कीर्तन प्रस्तुत करके जहां श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। वही झांकियो में सजी श्री कृष्ण की लीलाओ ने श्रद्धालुओ को मुग्ध कर दिया। झाकियां देखने के लिए तमाम लोग दूर दराज गांवो से शहर में भी आए। सोमवार को शाम से ही शहर का नजारा बदला बदला दिखाई पड़ा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के लिए चारो ओर सजे पूजा पण्डालो में लाउडस्पीकर पर बज रहे भजन व कलाकारो की प्रस्तुति माहौल को भक्तिमय बना रही थी। रात में साढ़े दस बजे से ही लोग आकर्षक झाकियां देखने के लिए निकलने लगे थे। साथ ही भजन कीर्तन की धूम शुरू हुई। कई स्थानो पर कलाकार भी भजन कीर्तन की प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना रहे थे। रात के बारह बजते ही पण्डालो में शंख, ध्वनि तेज हो गई। महिलाएं सोहरगीत गाने लगी। लोग खड़े होकर भगवान श्रीकृष्ण का स्वागत कने लगे। साथ ही चहुंओर शहनाई के बीच मंगलगीत सुनाई देने लगे। करीब घण्टे भर तक चली पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओ को प्रसाद भी वितरित किया गया। बेल्हा देवी धाम समेत अधिकांश मंदिरो को भी श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सजाया गया था। रात में बारह बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद विधि विधान के साथ पूजन अर्चन की गई। महिलाओ ने आरती उतारी तथा सोहर गीत प्रस्तुत किए। मंदिरो में भी देर रात तक पूजन अर्चन होता रहा। इससे पूर्व जन्मोत्सव के लिए सजाए गए पण्डाल सोमवार को शाम होते ही रंगबिरंगी झालरो एवं लाइटो से जगमग हो गए। विद्युत सजावट देखकर श्रद्धालु मुग्ध होते रहे। लोग महुली, चिलबिला से लेकर शहर में सजे विभिन्न पण्डालो का आकर्षण देखने के लिए जुटे रहे। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम शहर के मोहल्लो एवं घरो में भी दिखाई पड़ी। विभिन्न घरो में भी लोगो ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर आकर्षक झाकियां सजायी थी। झांकियो में श्रीकृष्ण की लीलाओ से सम्बंधित मूर्तिया एवं चित्र लगाए गए थे। जो लोगो को आकर्षित कर रहे थे। जन्म होने के बाद पूजन अर्चन किया गया। मोहल्ले के लोगो ने सामूहिक रूप से आरती की तथा प्रसाद वितरित किया।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें