V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ग्राम प्रधान ने अनाथ बच्चों की शिक्षा का सम्पूर्ण खर्च उठाने का संकल्प लिया है।

सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ ।   विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के हन्डौर गाँव में अप्रैल में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति और पत्नी की मृत्यु हो गई थी जिससे उनके तीन बच्चे अनाथ हो गये थे।  बता दें कि खेत में काम करते समय राम लखन वर्मा 48 वर्ष खेत के ऊपर से गये बिजली के तार की करेंट की जद में आ गया था जिसे  छुड़ाने गई उसकी पत्नी गायत्री वर्मा लगभग 40वर्ष भी करेंट की चपेट में आ गई थी जिससे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी। मांँ-बाप का साया उठने से उनके सामने न केवल भरण पोषण की समस्या बनी बल्कि उनकी शिक्षा-दीक्षा की भी समस्या बनी हुई थी। ग्राम प्रधान हन्डौर नितेश सिंह “बीरू” ने उन अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया।उन्होंने संगम वर्मा ,कविता वर्मा, बबिता वर्मा का प्रवेश डॉक्टर अब्दुल कलाम एकेडमी धौराहरा में दिलवा कर उनकी पूरी शिक्षा के भार को वहन करने का संकल्प लिया।इससे उन बच्चों को भी अपना भविष्य सँवारने का अवसर प्राप्त होगा।ग्राम प्रधान के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सगरा सुन्दरपुर प्रतापगढ़ ।   विकास खण्ड लक्ष्मणपुर के हन्डौर गाँव में अप्रैल में बिजली के करंट की चपेट में आने से पति और पत्नी की मृत्यु हो गई थी जिससे उनके तीन बच्चे अनाथ हो गये थे।  बता दें कि खेत में काम करते समय राम लखन वर्मा 48 वर्ष खेत के ऊपर से गये बिजली के तार की करेंट की जद में आ गया था जिसे  छुड़ाने गई उसकी पत्नी गायत्री वर्मा लगभग 40वर्ष भी करेंट की चपेट में आ गई थी जिससे पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई थी। मांँ-बाप का साया उठने से उनके सामने न केवल भरण पोषण की समस्या बनी बल्कि उनकी शिक्षा-दीक्षा की भी समस्या बनी हुई थी। ग्राम प्रधान हन्डौर नितेश सिंह “बीरू” ने उन अनाथ बच्चों को शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया।उन्होंने संगम वर्मा ,कविता वर्मा, बबिता वर्मा का प्रवेश डॉक्टर अब्दुल कलाम एकेडमी धौराहरा में दिलवा कर उनकी पूरी शिक्षा के भार को वहन करने का संकल्प लिया।इससे उन बच्चों को भी अपना भविष्य सँवारने का अवसर प्राप्त होगा।ग्राम प्रधान के इस कार्य की ग्रामीणों ने सराहना की है।

Leave a Comment