V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

फैजाबाद बार एसोसिएशन का वार्षिक बजट सामान्य सदन में आज होगा पेश

प्रस्तावित बजट साढ़े तीन करोड़ से अधिक वकालतनामा में 30 रुपए की बढ़ोतरी होने के आसार
अयोध्या।  फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का 2021-22 का वार्षिक आय व्यय का अनुमानित साढ़े तीन करोड़ से अधिक का बजट सामान्य सदन में शुक्रवार को पेश होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौबे की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में वार्षिक बजट 10 लाख से अधिक के लाभ का है। प्रस्तावित बजट में अनुमानित आय एक करोड़ 83 लाख 26 हजार 453 रुपये तथा अनुमानित व्यय एक करोड़ 70 लाख 65 हजार 600 रुपये का है। बार एसोसिएशन के महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षरित बजट में संघ के किरायेदारों के किराए में 10 प्रतिशत  की वृद्धि करने का प्रस्ताव है और वकालतनामा में 30  रुपये की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित बजट की 21 कार्य योजना से बजट मे भारी वृद्धि होने के आसार है। वार्षिक बजट में लाइब्रेरी की पुस्तकों की खरीद पर एक लाख पुरानी पुस्तकों की वाइंडिंग पर 50 हजार , नए डाइजेस्ट की खरीद पर तीन लाख खर्च करने का प्रस्ताव है। अधिवक्ताओं के मृत्यु उपरांत परिजनों को दी जाने वाली सहायता धन राशि तीन लाख से बढ़ाकर 3 लाख 25 हजार करने , दानवीर योजना चलाने , ग्रुप इंश्योरेंस कराने , आपदा राहत कोष में दी गई सहायता को वापस लेने के अलावा मोटरसाइकिल व कार पार्किंग का प्रस्ताव है । बार एसोसिएशन के भवन पर तीन लाख रुपए  पुराने  शेडो की मरम्मत पर तीन लाख कैंटीन के सुंदरीकरण पर 50 हजार  सीसीटीवी के 6 कैमरों पर 60 हजार चेंबर शौचालय की सफाई पर 50 हजार  इनवर्टर लगाने पर 80 हजार  खर्च करने का प्रस्ताव है। बार एसोसिएशन की आमदनी मे सदस्यों के चंदे से 6 लाख 61 हजार 200 रुपये तथा अन्य मदों से 42 लाख 56 हजार  बताया गया है। एफडीआर से तीन करोड़ 33 लाख 14 हजार 88 रुपए बार के खाते में है। बजट में कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का कोई उल्लेख नहीं है वही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री के कक्षो के विशेष निर्माण व रखरखाव पर 5 लाख खर्च होने का भी प्रस्ताव है। फर्नीचर की खरीद पर 2 लाख खर्च करने की बात बजट में कही गई है । इसी के साथ पोस्ट ऑफिस को बार एसोसिएशन के परिसर में लाने का एक बार फिर प्रस्ताव किया गया है।  शुक्रवार को बजट को लेकर होने जा रही बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रस्तावित बजट साढ़े तीन करोड़ से अधिक वकालतनामा में 30 रुपए की बढ़ोतरी होने के आसार
अयोध्या।  फैजाबाद बार एसोसिएशन अयोध्या का 2021-22 का वार्षिक आय व्यय का अनुमानित साढ़े तीन करोड़ से अधिक का बजट सामान्य सदन में शुक्रवार को पेश होगा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील चौबे की अध्यक्षता में होने जा रही बैठक में वार्षिक बजट 10 लाख से अधिक के लाभ का है। प्रस्तावित बजट में अनुमानित आय एक करोड़ 83 लाख 26 हजार 453 रुपये तथा अनुमानित व्यय एक करोड़ 70 लाख 65 हजार 600 रुपये का है। बार एसोसिएशन के महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा व कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के हस्ताक्षरित बजट में संघ के किरायेदारों के किराए में 10 प्रतिशत  की वृद्धि करने का प्रस्ताव है और वकालतनामा में 30  रुपये की बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव है। प्रस्तावित बजट की 21 कार्य योजना से बजट मे भारी वृद्धि होने के आसार है। वार्षिक बजट में लाइब्रेरी की पुस्तकों की खरीद पर एक लाख पुरानी पुस्तकों की वाइंडिंग पर 50 हजार , नए डाइजेस्ट की खरीद पर तीन लाख खर्च करने का प्रस्ताव है। अधिवक्ताओं के मृत्यु उपरांत परिजनों को दी जाने वाली सहायता धन राशि तीन लाख से बढ़ाकर 3 लाख 25 हजार करने , दानवीर योजना चलाने , ग्रुप इंश्योरेंस कराने , आपदा राहत कोष में दी गई सहायता को वापस लेने के अलावा मोटरसाइकिल व कार पार्किंग का प्रस्ताव है । बार एसोसिएशन के भवन पर तीन लाख रुपए  पुराने  शेडो की मरम्मत पर तीन लाख कैंटीन के सुंदरीकरण पर 50 हजार  सीसीटीवी के 6 कैमरों पर 60 हजार चेंबर शौचालय की सफाई पर 50 हजार  इनवर्टर लगाने पर 80 हजार  खर्च करने का प्रस्ताव है। बार एसोसिएशन की आमदनी मे सदस्यों के चंदे से 6 लाख 61 हजार 200 रुपये तथा अन्य मदों से 42 लाख 56 हजार  बताया गया है। एफडीआर से तीन करोड़ 33 लाख 14 हजार 88 रुपए बार के खाते में है। बजट में कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का कोई उल्लेख नहीं है वही जनप्रतिनिधियों के माध्यम से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मंत्री के कक्षो के विशेष निर्माण व रखरखाव पर 5 लाख खर्च होने का भी प्रस्ताव है। फर्नीचर की खरीद पर 2 लाख खर्च करने की बात बजट में कही गई है । इसी के साथ पोस्ट ऑफिस को बार एसोसिएशन के परिसर में लाने का एक बार फिर प्रस्ताव किया गया है।  शुक्रवार को बजट को लेकर होने जा रही बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं।

Leave a Comment