प्रतापगढ़ । संजय शंकर पाण्डेय जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के आदेश के क्रम में ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में रानीगंज तहसील के सभागार में तहसील विधिक सेवा समिति सचिव तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आपदा व कोविड-19 महामारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकार अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकार से संबंधित निशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । तहसीलदार रानीगंज पद्मेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह समझौते से प्रकरण का निस्तारण करने की जानकारी दी । उप जिलाधिकारी रानीगंज ज्ञानेंद्र विक्रम ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी मामले में वादों के निस्तारण होने से समय की बचत होने के साथ अनावश्यक रूप से धन की बर्बादी नहीं होती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है । खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ जीडी शुक्ला ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी । खंड विकास अधिकारी गौरा जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े व गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य के साथ हम सभी कार्य कर रहे हैं । क्षेत्राधिकारी रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि कई मामलों में जागरूकता की कमी के कारण लोग न्याय के लिए भटकते रहते हैं ऐसे लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है । कार्यक्रम का संयोजन करते हुए पराविधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार मिश्रा ने आगामी 11 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में निपटाए जाने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए पराविधिक स्वयंसेवक अनिल कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री बाल श्रम योजना कोविड-19 से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सहायता मानव तस्करी महिला उत्पीड़न एसिड अटैक पीड़िता सहायता पास्को एक्ट निशुल्क कानूनी सहायता आदि के विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता बच्चन तिवारी उप निरीक्षक अभिमान सिंह देवेश प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए । शिविर में संतोष कुमार पांडे एडवोकेट प्रदीप कुमार त्रिपाठी प्रमोद कुमार तिवारी पंकज पांडे मनोज शुक्ला महिमा सिंह प्रभावती देवी आलोक कुमार सौरभ त्रिपाठी शिव कुमारी जावेद अहमद सरला पाल आदि लोग उपस्थित रहे ।
🔥 ट्रेंडिंग
- आगरा:आगरा में अवैध मतांतरण मामला: विदेशी सरगना दाऊद अहमद की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में यातायात जागरूकता अभियान, गुलाब व माला पहनाकर लोगों को नियमों के प्रति किया गया प्रेरित
- उत्तरप्रदेश:रानीगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शादी का झूठा वादा कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार | प्रतापगढ़ न्यूज़
- उत्तरप्रदेश:एनसीसी कैडेटों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक जागरूकता प्रशिक्षण
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए
- उत्तरप्रदेश:पुलिस मुठभेड़: गोवध व हत्या प्रयास केस का शातिर अभियुक्त गोली लगने से गिरफ्तार
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ पुलिस का ऑपरेशन दस्तक: अपराधियों का डिजिटल सत्यापन और कड़ी निगरानी शुरू
- उत्तरप्रदेश:ब्रह्मदेव जागरण मंच द्वारा 71,000 रुपये का आर्थिक सहयोग
- उत्तरप्रदेश:संगोष्ठी में एड्स पर जागरूकता, विशेषज्ञों ने बताए बचाव व इलाज
- उत्तरप्रदेश:प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह सम्पन्न | दर्जनों जोड़ों ने लिए सात फेरे

कोविड-19 से बचाव व लोक अदालत के प्रचार प्रसार के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन
प्रतापगढ़ । संजय शंकर पाण्डेय जिला जज /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रतापगढ़ के आदेश के क्रम में ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में रानीगंज तहसील के सभागार में तहसील विधिक सेवा समिति सचिव तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आपदा व कोविड-19 महामारी से पीड़ित व्यक्तियों के अधिकार अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकार से संबंधित निशुल्क विधिक सहायता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । तहसीलदार रानीगंज पद्मेश श्रीवास्तव ने उपस्थित लोगो को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं की जानकारी देते हुए लोक अदालत के माध्यम से आपसी सुलह समझौते से प्रकरण का निस्तारण करने की जानकारी दी । उप जिलाधिकारी रानीगंज ज्ञानेंद्र विक्रम ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कानूनी मामले में वादों के निस्तारण होने से समय की बचत होने के साथ अनावश्यक रूप से धन की बर्बादी नहीं होती जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है । खंड विकास अधिकारी शिवगढ़ जीडी शुक्ला ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी । खंड विकास अधिकारी गौरा जितेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़े व गरीब लोगों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं । इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे इस उद्देश्य के साथ हम सभी कार्य कर रहे हैं । क्षेत्राधिकारी रानीगंज अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि कई मामलों में जागरूकता की कमी के कारण लोग न्याय के लिए भटकते रहते हैं ऐसे लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है । कार्यक्रम का संयोजन करते हुए पराविधिक स्वयंसेवक दिनेश कुमार मिश्रा ने आगामी 11 सितंबर को आयोजित लोक अदालत में निपटाए जाने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन करते हुए पराविधिक स्वयंसेवक अनिल कुमार पांडेय ने मुख्यमंत्री बाल श्रम योजना कोविड-19 से प्रभावित लोगों को मिलने वाली सहायता मानव तस्करी महिला उत्पीड़न एसिड अटैक पीड़िता सहायता पास्को एक्ट निशुल्क कानूनी सहायता आदि के विषय में जानकारी दी । कार्यक्रम में नायब तहसीलदार रवि प्रकाश सिंह पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार वरिष्ठ अधिवक्ता बच्चन तिवारी उप निरीक्षक अभिमान सिंह देवेश प्रताप सिंह एडवोकेट ने भी अपने विचार व्यक्त किए । शिविर में संतोष कुमार पांडे एडवोकेट प्रदीप कुमार त्रिपाठी प्रमोद कुमार तिवारी पंकज पांडे मनोज शुक्ला महिमा सिंह प्रभावती देवी आलोक कुमार सौरभ त्रिपाठी शिव कुमारी जावेद अहमद सरला पाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें