मोटर साइकिल यात्रा निकाल किया विरोध
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के अधिवक्ताओ व प्रबुद्धजनो के तरफ से पूर्व घोषित मोटर साइकिल यात्रा के रूप में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोलियम पदार्थो के मूल्यवृद्धि के खिलाफ ध्वस्त कानून व्यवस्था किसान महिला, व्यापारी के विरोध में स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार व प्रगतिशील स्वास्थ्य समाज की स्थापना के लिए जन प्रदर्शन में भारी संख्या में समाजवादी विचारधारा के लोग पार्टी कार्यालय पर इकट्ठा हुए। जनप्रदर्शन सपा नेता अभिषेक तिवारी, पूर्व प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी अमित सिंह, रोहित मिश्रा, धर्मराज सिंह लल्लू, हरीश शुक्ला के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यालय से निकलकर अम्बेडकर चैराहा, भंगवा चुंगी, चैक, चिलबिला होते हुए बिहारगंज बाजार, आमामऊ चैराहा, पूरे अंती गायघाट होते हुए करीब 20 किमी. की यात्रा तय कर शहीद उद्यान पर समाप्त हुई। यात्रा समापन के पश्चात आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मौजूद वक्ताओं ने कहा कि आज उ.प्र. का आम परिवर्तन की चाह रूख रहा है। बेरोजगारी विद्यार्थियो एवं नौजवानो का एक बड़ा सवाल बन गया है। यह निर्णय लिया कि यह जनप्रदर्शन विभिन्न विधान सभाओ में क्रमबद्ध तरीके से चलाने का काम करेंगे। इस मौके पर विनोद पांडेय, रमाशंकर तिवारी, आशिफ राईन, पार्थ द्विवेदी, आलोक तिवारी, अनुज सिंह, राहुल यादव, अंतिम विश्वकर्मा, विवेक कनौजिया, योगेश गौड़, पंकज तिवारी, राजकुमार शुक्ला, राहुल पांडेय, अविनाश शुक्ला, दुर्गेश सिंह प्रदीप कुमार, आदि मौजूद रहे।
🔔 यह भी पढ़ें...



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































