मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव कैला खुर्द में सांड़ के हमले से एक वृद्ध की मौत हो गई। घटना से परिजनो में कोहराम मचा है।
🔔 यह भी पढ़ें...
कैलाखुर्द निवासी रामदेव यादव 60 बुधवार को शाम अपना धान का खेत देखने गए थे। उसी समय सांड़ ने उनके ऊपर हमला कर दिया। उनकी चीख सुनकर तमाम ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहंुचे। इसके बाद ग्रामीणो ने लाठियो से पीटकर सांड़ को किसी तरह भगाया। उधर सांड़ के हमले से रामदेव यादव गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। परिजन उन्हे इलाज के लिए जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज ले गए। वहां इलाज के दौरान देर शाम उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मचा है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































