पीड़ित पति को आरोपी दे रहा फर्जी मुकदमे की धमकी
जेठवारा (नि.सं.)। थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सरायनाहरराय स्थित मायके से मौसा के घर गई विवाहिता लापता हो गई। उधर आरोपी मौसा विवाहिता के बारे में पूंछने पर पीड़ित पति को फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहा है। ऐसे में पत्नी के गायब होने से परेशान पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मानधाता थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर निवासी भैयाराम पाल पुत्र बड़ेलाल पाल की शादी इसी साल मई के महीने में जेठवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव सराय नाहरराय निवासी रेखा पाल पुत्री सीताराम पाल के साथ हुई थी। भैयाराम पाल रोजी रोटी के लिए मुम्बई में रहता है। जबकि पत्नी रेखा मायके गई थी। भैयाराम पाल के मुताबिक उसकी पत्नी रेखा ने फोन करके बताया था कि उसके मौसी व मौसा संतलाल मेरी बहन मानसी को मारते पीटते रहते है। इसलिए वह मौसा के घर जाएगी। इसके बाद रेखा देवी अपनी मां के साथ मौसा के घर गांव कुटुलिया चली गई। उसे मौसा से ज्ञात हुआ कि रेखा देवी की तबियत खराब है। पत्नी की बीारी सुनकर भैयाराम अपने घर वापस आ गया। साथ ही रेखा के बारे में जानकारी लेने मौसा के घर गया। वहां पर मौसा उसके पत्नी का इलाज कराने के लिए पैसा मांगने लगा। भैयाराम ने मौसा से कहा कि पहले उसे पत्नी रेखा से मिलवाओ इसके बाद ही पैसा देंगे। इसके बाद मौसा ने कहा कि उसे रेखा के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहां पर पता करने पर ज्ञात हुआ कि मौसा सीताराम बहुत ही गंदे प्रवृत्ति का आदमी है। उसके ससुर बाहर रहत है। ऐसे में मौसा ने उसकी सास से भी अवैध सम्बंध बना लिया है। साथ ही उसकी पत्नी रेखा को गायब कर दिया है। रेखा के बारे में पूंछने पर वह साजिश करके फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी दे रहा है। उसकी पत्नी गायब है। उधर आरोपी मौसा उसके साथ साजिश करके फर्जी मुकदमें में फंसाना चाहता है। ऐसे में पीड़ित भैयाराम ने पुलिस को तहरीर देकर पत्नी का सुराग लगाने तथा आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें