बीमा कंपनियों ने किसान फसल बीमा के पन्द्रह सौ करोड़ डकारे
कटरा गुलाब सिंह, प्रतापगढ़ I दैवीय आपदा से बर्बाद हुई किसानों की फसलों की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना का लाभ प्रभावित किसानों को देने के बजाय बीमा कंपनियां सुनियोजित तरीके से जमा धनराशि के करोड़ो रुपए स्वयं डकार लिया हैं। फसल बीमा के तहत क्षतिपूर्ति न दिए जाने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विश्वनाथ गंज क्षेत्र के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा ने जब संबंधित बीमा कंपनियों से बात किया तो पता चला कि अब तक किसान फसल बीमा के लिए नामित विभिन्न बीमा कंपनियों ने लगभग 15 सौ करोड़ का चूना किसानों को लगाया है। फसल बीमा के लिए किसान प्रीमियम के रूप में निर्धारित धनराशि बीमा कंपनियों को जमा करता है।जिसमे प्रदेश और केंद्र सरकार भी अपने हिस्से का 2 प्रतिशत प्रीमियम जमा करती है लेकिन बीमा कंपनियां किसानों की खराब हुई फसल की क्षतिपूर्ति करने के बजाए जमा धनराशि में भारी खेल करती हैं। डॉक्टर वर्मा ने प्रधानमन्त्री किसान फसल बीमा के नाम पर विभिन्न बीमा कंपनियों के पास जमा धनराशि और अब तक किसानों द्वारा किए गए क्षतिपूर्ति के दावे तथा भुगतान की गयी धनराशि की जानकारी सरकार से मांगा है । डॉक्टर वर्मा का आरोप है कि अब तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बड़े पैमाने पर घोटाला करते हुए विभिन्न बीमा कंपनियों ने लगभग पन्द्रह सौ करोड़ रुपये का चूना किसानों को लगाया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































