V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर भाजपाइयों ने अर्पित किए पुष्प

कौशाम्बी।, पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल, जननायक,  स्व0 कल्याण सिंह  के चित्र  पर भाजपाईयो ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  साथ ही उनके जीवन एवं कौशाम्बी आगमन से जुड़ी स्मृतियों को पुनर्जागृत कर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपाईयो  ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह व्यक्तित्व और कृतित्व युगों युगों तक अमर रहेगा । भाजपा के विराट स्तंभ एवं जन कल्याण के पर्याय कल्याण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजातशत्रु कल्याण सिंह जी 1967 से 2004 तक लगातार 10 बार विधायक 2004 से 2014 तक सांसद एवं 2014 से 2019 तक महामहिम राज्यपाल के रूप में अपनी प्रशासनिक क्षमता एवं विराट व्यक्तित्व का आदर्श प्रस्तुत करने वाले कल्याण सिंह जी भारतीय जनता के और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिल में सदैव जिंदा रहेंगे।  हम सभी कार्यकर्ताओं की प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है की राम काज पूरा करने के बाद अपनी जीवन यात्रा को पूर्ण विश्राम देने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं हम सभी को यह असीम दुख सहन करते हुए राष्ट्र निर्माण के उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने थे पथ पर कर्तव्यनिष्ठ रहने की शक्ति प्रदान करें ।शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन सिंह ने जननायक कल्याण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।सभा को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन चंद्र दत्तत शुक्ल  ने कहां की इतिहास पुरुष जननायक कल्याण सिंह जी के निधन से राजनीति में इमानदारी सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के लिए की जाने वाली सियासत के एक युग का अवसान हो गया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। शोक सभा में  उदयन सिंह चंद्र दत्त शुक्ला सत्यम केसरवानी ,  दिलीप ,अंगद सिंह प्रदीप जयसवाल कमल कुशवाहा रमेश पाल ज्योति केसरवानी भास्कर सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धा पूर्ण कृतज्ञता पूरी श्रद्धांजलि अर्पित किया और 2 मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशाम्बी।, पूर्व मुख्यमंत्री,पूर्व राज्यपाल, जननायक,  स्व0 कल्याण सिंह  के चित्र  पर भाजपाईयो ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।  साथ ही उनके जीवन एवं कौशाम्बी आगमन से जुड़ी स्मृतियों को पुनर्जागृत कर उनकी पावन स्मृति को नमन करते हुए कृतज्ञ श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस अवसर पर शोक सभा को संबोधित करते हुए भाजपाईयो  ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री स्व0 कल्याण सिंह व्यक्तित्व और कृतित्व युगों युगों तक अमर रहेगा । भाजपा के विराट स्तंभ एवं जन कल्याण के पर्याय कल्याण सिंह के पद चिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लेना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अजातशत्रु कल्याण सिंह जी 1967 से 2004 तक लगातार 10 बार विधायक 2004 से 2014 तक सांसद एवं 2014 से 2019 तक महामहिम राज्यपाल के रूप में अपनी प्रशासनिक क्षमता एवं विराट व्यक्तित्व का आदर्श प्रस्तुत करने वाले कल्याण सिंह जी भारतीय जनता के और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिल में सदैव जिंदा रहेंगे।  हम सभी कार्यकर्ताओं की प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है की राम काज पूरा करने के बाद अपनी जीवन यात्रा को पूर्ण विश्राम देने वाले स्वर्गीय कल्याण सिंह को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं हम सभी को यह असीम दुख सहन करते हुए राष्ट्र निर्माण के उनके सपनों को साकार करने के लिए अपने थे पथ पर कर्तव्यनिष्ठ रहने की शक्ति प्रदान करें ।शोक सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष उदयन सिंह ने जननायक कल्याण सिंह जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की ।सभा को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव फेडरेशन के चेयरमैन चंद्र दत्तत शुक्ल  ने कहां की इतिहास पुरुष जननायक कल्याण सिंह जी के निधन से राजनीति में इमानदारी सुचिता एवं पारदर्शिता के साथ जनकल्याण के लिए की जाने वाली सियासत के एक युग का अवसान हो गया है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। शोक सभा में  उदयन सिंह चंद्र दत्त शुक्ला सत्यम केसरवानी ,  दिलीप ,अंगद सिंह प्रदीप जयसवाल कमल कुशवाहा रमेश पाल ज्योति केसरवानी भास्कर सिंह सहित भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपने दिवंगत नेता कल्याण सिंह को अपनी श्रद्धा पूर्ण कृतज्ञता पूरी श्रद्धांजलि अर्पित किया और 2 मिनट मौन रहकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की।

Leave a Comment